मनोरंजन » Dhurandhar 2 Trailer reaction Ranveer |’पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब भारत तय करेगा’, 1 डायलॉग से रणवीर सिंह के दीवाने हुए फैंस- ‘आदित्य को भारत रत्न दो’

Dhurandhar 2 Trailer reaction Ranveer |’पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब भारत तय करेगा’, 1 डायलॉग से रणवीर सिंह के दीवाने हुए फैंस- ‘आदित्य को भारत रत्न दो’

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया. बॉलीवुड के ‘पावरहाउस’ रणवीर सिंह ने एक बार फिर वो कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद फैंस को थी. लफ्जों की बाजीगरी हो या एक्शन का रौद्र रूप, रणवीर ने हर मोर्चे पर ऐसा तड़का लगाया कि फैंस के रोंगटे खड़े हो गए. स्क्रीन पर रणवीर का वो लुक, वो आंखों में आग, वो बैकग्राउंड में धड़कते ड्रम्स … ऐसा लग रहा है जैसे 1971 की जंग फिर से शुरू हो गई हो. 3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस 19 मार्च का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

कभी-कभी एक डायलॉग ही थिएटर में सीटियां बजवाने के लिए काफी होता है और इस बार ये कमाल रणवीर सिंह ने फिर किया है. जैसे ही फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया पर मानो देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा. ट्रेलर में रणवीर का एक डायलॉग ‘पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब भारत तय करेगा’ सुनते ही फैंस का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया.

1 डायलॉग से रणवीर सिंह के दीवाने हुए फैंस

11:01 बजे रिलीज हुए इस ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे डायलॉग से होती है, जिसके बाद कहानी कराची की सड़कों पर पहुंच जाती है. ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर ‘हमजा’ और ‘जस्किरत’ के डबल रोल में नजर आ रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा दर्शकों को जो चीज भा रही है, वह है ट्रेलर का वो आखिरी और दमदार डायलॉग ‘पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा’. ट्रेलर को देख फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

क्या बोल रहे हैं फैंस

ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, ‘ये सिर्फ ट्रेलर नहीं… भारत की आवाज है.’ वहीं एक अन्य फैन ने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ में कहा कि इतनी बड़ी कैनवास पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें ‘भारत रत्न’ दिया जाना चाहिए. एक फैन ने कमेंट किया, ‘इसे कहते हैं ट्रेलर…3 मिनट के ट्रेलर में बिना स्टोरी के बारे में ज्यादा रिवील किए दर्शकों में एक्साइटमेंट कर दिया. पीक एडिटिंग!’ तो किसी ने रणवीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा, ‘एक्टिंग नहीं कर रहे, किरदार को जी रहे हैं. डबल अवतार बराबर है डबल गूजबम्प्स के’. ‘एक तो लिखा- ये डायलॉग नहीं, डायरेक्ट मिसाइल है’

धुरंधर 2 के ट्रेलर की लोग तारीफ कर रहे हैं.
धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर को भारत रत्न देने क मांग हो रही है. 
फैंस कह रहे हैं धुरंधर 2 के जरिए आदित्य धर बॉलीवुड में बड़ा बदलाव लाए हैं. 

कब और कहां देखें ‘धुरंधर 2’?

बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में हैं. पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. अब फिल्म का सीक्वल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगा.

देशभर में होंगे स्पेशल प्रिव्यू

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. लेकिन, दर्शक ग्लोबल रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को ही इसके अर्ली शोज का लुत्फ उठा सकेंगे. मेकर्स ने पूरे भारत में फिल्म की पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग रखने का प्लान बनाया है, ताकि फैंस अपनी पसंदीदा फिल्म रिलीज से पहले ही देख सकें. माना जा रहा है कि ये शो 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू हो सकते हैं. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो ट्रेलर लॉन्च होने के तुरंत बाद इन प्रिव्यू शोज के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी