Last Updated:
बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों मेंरहते हैं. अर्जुन दो बेटियों माहिका और मायरा के पिता तो थे ही, लेकिन पिछले कुछ सालों में वह दो नन्हे बेटों के पिता भी बन चुके हैं. दोनों लाडले सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीतते रहते हैं. अर्जुन अक्सर अपने इन लाडलों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हैं.

अर्जुन रामपाल के बेटों के नाम आरिक और आरिव है.
अर्जुन रामपाल का नाम उन चुनिंदा एक्टर्स में शुमार हैं ,जो अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपने बच्चों के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं. अर्जुन और उनकी पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के दो बेटे हैं. पहले का नाम है आरिक. कपल ने दूसरे बेटे का नाम आरिव रखा है.
View this post on Instagram





