सलमान खान और करिश्मा कपूर की साल 2000 में एक फ्लॉप फिल्म आई थी, लेकिन इसके गाने सुपरहिट हुए थे. इन सुपरहिट गानों में से एक में करिश्मा और सलमान का बोल्ड अंदाज देखने को मिला था. इस फिल्म का नाम ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ है. गाने में करिश्मा ने उस दौर के हिसाब से कापी बोल्ड और ग्लैमरस आउटफिट पहने थे. गाने में वह बिकिनी में दिखी थीं, जिस पर उन्होंने ट्रांसपेरेंट कलरफुल गाउन पहना हुआ था. वह स्कर्ट और टॉप में भी सलमान संग डांस करती नजर आई थीं. सलमान कभी निक्कर, तो कभी सैंडो बनियान में नाचते और रोमांस करते दिखे थे. गाने का नाम ‘प्यार दिलों का मेला’ है. गाने को अलका याग्निक और सोनू निगम ने गाया था. हिमेश रेशमिया ने इसका म्युजिक दिया था. गाने के बोल सुधाकर शर्मा ने दिया था
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।





