Last Updated:
अनुपम खेर 71 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी उनकी एनर्जी और काम के प्रति जुनून वैसा ही है. अनुपम खेर का कहना है कि एक अभिनेता के लिए यादें और अनुभव ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें प्यार, मोह-माया या पैसों के खोने का डर नहीं सताता. बल्कि उन्हें सबसे ज्यादा डर एक खास चीज के खोने का लगता है.

नई दिल्ली. ‘सारांश’ से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अनुपम खेर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में प्रतिभा का सही मूल्य सिनेमा को सिखा दिया था कि कला उम्र की मोहताज नहीं होती. सारांश में अभिनेता ने 28 साल की उम्र में 68 साल के बुजुर्ग का रोल प्ले किया था, जो अपने परिवार को संभालता है.

अभिनेता ने अपने करियर में बहुत उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन फिर भी 550 फिल्मों का सफर पूरा किया और आज उनके पास सब कुछ है, लेकिन एक चीज है, जिसे खोने से अभिनेता आज भी डरते हैं.फोटो साभार: Instagram/anupampkher

हर किसी की जिंदगी जीने का तरीका अलग होता है और अनुपम खेर मस्तमौला और खुद के फेवरेट इंसान हैं, बिल्कुल ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के किरदार की तरह. अभिनेता ने खुद को फर्श से अर्श तक ले जाने का सफर तय किया है और जानते हैं कि हर एक चीज की कीमत होगी और उनके लिए सबसे कीमती है, उनकी याददाश्त. फोटो साभार: Instagram/anupampkher
Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिनेता को हमेशा याददाश्त खोने का डर रहता है और इसी वजह है कि उन्हें तारीख और दिन बहुत अच्छे तरीके से याद रहते हैं. अनुपम खेर का मानना है कि वे अपनी जिंदगी को एक फिल्म की तरह जीना चाहते हैं और यही कारण है कि वे तारीख और जीवन का हर महत्वपूर्ण दिन याद रखते हैं. फोटो साभार: Instagram/anupampkher

उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे अपनी जिंदगी को लिखना चाहते हैं, फिल्म की किसी कहानी की तरह. उन्होंने उस किस्से का भी जिक्र किया कि कैसे धोखाधड़ी की वजह से वह मुंबई पहुंचे थे. फोटो साभार: Instagram/anupampkher

दरअसल, अभिनेता को एक ऐड के बारे में पता चला, जिसमें एक्टिंग स्कूल में बच्चों को पढ़ाना था. अभिनेता ने संपर्क किया तो सामने से जवाब आया कि मुंबई आना पड़ेगा और सैलरी के तौर पर 5000 रुपए और रहने के लिए कमरा मिलेगा. फोटो साभार: Instagram/anupampkher

अभिनेता ने बताया कि उस वक्त वे लखनऊ में पढ़ाते थे और ऑफर मिलने पर सब कुछ छोड़कर मुंबई के लिए रवाना हो गए. वहां जाकर पता चला कि एकेडमी जैसा कुछ नहीं है और धोखा हुआ है. फोटो साभार: Instagram/anupampkher

अनुपम खेर के साथ मुंबई में पहली बार आते ही धोखा हो गया, जिसके बाद अभिनेता ने जिंदगी को सेंस और ह्यूमर के साथ जीना शुरू किया और हर अच्छे से लेकर बुरे पल को अपनी यादों में रखा. फोटो साभार: Instagram/anupampkher
March 07, 2026, 14:43 IST





