मनोरंजन » अमित बहल का बड़ा दावा बदल चुकी है इंडस्ट्री, पहले से ज्यादा जिम्मेदार हैं यंग एक्टर्स

अमित बहल का बड़ा दावा बदल चुकी है इंडस्ट्री, पहले से ज्यादा जिम्मेदार हैं यंग एक्टर्स

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

arw img

दिग्गज अभिनेता अमित बहल ने अपने लंबे करियर में टेलीविजन और फिल्मों दोनों में मजबूत पहचान बनाई है. करीब तीन दशकों के सफर में वह 160 से ज्यादा टीवी सीरियल और 80 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. अब वह जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर दर्शकों के बीच भी उत्सुकता बढ़ रही है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान न्यूज18 से हुई खास बातचीत में अमित बहल ने अपने 30 साल लंबे करियर के कई अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब काम करने का तरीका काफी अलग था. समय के साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई बड़े बदलाव आए हैं, जिसने काम करने की पूरी संस्कृति को बदल दिया है.अमित बहल का कहना है कि आज के दौर में इंडस्ट्री पहले से कहीं ज्यादा संगठित और प्रोफेशनल हो चुकी है. उनके मुताबिक अब सेट पर समय, अनुशासन और पेशेवर रवैये को बेहद गंभीरता से लिया जाता है. उन्होंने साफ कहा कि आज के समय में अनप्रोफेशनल व्यवहार के लिए लगभग कोई जगह नहीं बची है, क्योंकि हर कोई अपने काम को लेकर ज्यादा जागरूक और जिम्मेदार हो गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी