मनोरंजन » ‘लगातार प्यार बरस रहा है’, ‘शोशा रील अवॉर्ड’ जीत पर इमोशनल हुए रजत बेदी, आर्यन खान को बताया मसीहा!

‘लगातार प्यार बरस रहा है’, ‘शोशा रील अवॉर्ड’ जीत पर इमोशनल हुए रजत बेदी, आर्यन खान को बताया मसीहा!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने ‘न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026’ में ‘बेस्ट एंसेंबल कास्ट’ का खिताब जीतकर अपनी सफलता का परचम लहराया है. इस जीत की खुशी साझा करते हुए अभिनेता रजत बेदी ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं. रजत ने अपनी स्पीच में आर्यन खान का आभार जताते हुए इसे एक ‘दैवीय कमबैक’ बताया, क्योंकि 20 साल के लंबे स्ट्रगल के बाद उन्हें इस सीरीज के जरिए दोबारा मौका मिला. बॉबी देओल और मोना सिंह जैसे सितारों से सजी इस सीरीज को ग्लोबल लेवल पर मिल रहे प्यार से पूरी टीम बेहद रोमांचित है.

ख़बरें फटाफट

‘लगातार प्यार बरस रहा है’, 'शोशा रील अवॉर्ड' जीत पर इमोशनल हुए रजत बेदीZoom

रजत बेदी ने आर्यन खान का आभार जताया. (फोटो साभार: Instagram@rajatbedi24)

नई दिल्ली: न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 की चमचमाती शाम बॉलीवुड के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई. इस बार महफिल लूटी आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने, जिसे ‘बेस्ट एंसेंबल कास्ट’ का खिताब मिला. इस सीरीज की स्टार-स्टडेड टीम में बॉबी देओल, मोना सिंह और राघव जुयाल जैसे नाम शामिल हैं. उन्होंने दर्शकों का दिल पहले ही जीत लिया था. अवॉर्ड की ट्रॉफी लेने जब रजत बेदी, दिविक शर्मा और डेनजिल स्मिथ मंच पर पहुंचे, तो माहौल तालियों से गूंज उठा. यह अवॉर्ड न केवल इस सीरीज की बेहतरीन कास्टिंग का प्रमाण है, बल्कि ओटीटी की दुनिया में आर्यन खान के धमाकेदार आगाज पर मुहर भी लगाता है.

एक्टर रजत बेदी ने अपनी इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘और प्यार लगातार बरस रहा है.’ रजत बेदी ने सीरीज में ‘जाराज सक्सेना’ का दमदार किरदार निभाया है. वे अपनी सफलता को लेकर काफी भावुक दिखे. उनकी पोस्ट पर उनके चाहनेवालों और इंडस्ट्री के दोस्तों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी है. तस्वीरों में उनकी मुस्कान और गर्व साफ बता रहे थे कि इस सीरीज के लिए मिला हर अवॉर्ड पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है, जिसे पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है.

(फोटो साभार: Instagram@rajatbedi24)

अवॉर्ड नहीं करियर का टर्निंग प्वॉइंट
रजत बेदी के लिए यह अवॉर्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उनके करियर का एक नया मोड़ है. उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान खुलासा किया कि वह पिछले 20 साल से एक अदद कमबैक की तलाश में थे और स्ट्रगल कर रहे थे. उन्होंने आर्यन खान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जब वह कनाडा में थे, तब आर्यन का फोन आना उनके लिए किसी करिश्मे से कम नहीं था. उन्होंने इसे भगवान का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि एक नए निर्देशक के रूप में आर्यन ने जिस आत्मविश्वास के साथ उन्हें दोबारा मौका दिया, वह काबिले तारीफ है. रजत बेदी के मुताबिक, यह शो उनके और उनके परिवार के लिए खुशियों की नई लहर लेकर आया है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी