नई दिल्ली: पुराने गाने सुनकर अक्सर लगता है कि कैसे एक गीतकार हमारे गहरे जज्बातों के बारे में जान जाते हैं. वे बड़ी खूबसूरती उन्हें शब्दों में पिरो जाते हैं. साल 2000 में एक गाना रिलीज हुआ, तो कुंवारे लड़कों को लगा कि यह तो हमारे दिल की बात है, जिसे आज भी खुलकर मां-बाप के सामने बयां नहीं कर पा रहे हैं! वे गोविंदा की तरह शादी के सपने देखने लगते हैं. उस सपने को जब गोविंदा ने सोनाली बेंद्रे के साथ जीया, तो हर लड़का चहक उठा. 26 साल पुरानी फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ के गाने ‘मेरी शादी करवाओ’ की बात कर रहे हैं, जिसमें सोनाली बेंद्रे के साथ गोविंदा के डांस के साथ रोमांस भी सुपरहिट रहा था. गाने को उदित नारायण और सपना अवस्थी ने गाया है और संगीत आनंद राज आनंद ने दिया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।





