मनोरंजन » ‘धुरंधर 2’ के टिकटों के लिए मची लूट, एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ हो रही बिक्री, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

‘धुरंधर 2’ के टिकटों के लिए मची लूट, एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ हो रही बिक्री, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दिखा दी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अब तक शानदार कमाई कर ली है. इसके पेड प्रीमियर शोज 18 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही टिकटों की भारी डिमांड देखी जा रही है. इसके पहले पार्ट यानी धुरंधर ने ग्लोबली 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' के टिकटों के लिए मची लूट, एडवांस बुकिंग में दनादन हो रही बिक्रीZoom

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में धमाल मचा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तक 8 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके पेड प्रीमियर शोज 18 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे, जिसके लिए टिकटों की भारी डिमांड देखी जा रही है.

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ हो रही बिक्री

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. सिर्फ 24 घंटों के भीतर ही ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की गई है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुक माय शो पर महज एक दिन में फिल्म के करीब 87,810 टिकट बिक गए. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, प्रीमियर शोज की बुकिंग शुरू होते ही हर घंटे लगभग 7,500 टिकटों की बिक्री दर्ज की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी