मनोरंजन » फिर गूंजेगा ‘मजनू भाई’ का नाम? ‘वेलकम 4’ को लेकर बड़ा अपडेट, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल की वापसी की चर्चा

फिर गूंजेगा ‘मजनू भाई’ का नाम? ‘वेलकम 4’ को लेकर बड़ा अपडेट, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल की वापसी की चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘वेलकम टू द जंगल’ अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है कि उससे पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म के चौथे पार्ट की तैयारी कर दी है. फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है. यहां फैंस के लिए गुडन्यूज ये है कि इस बार पहले पार्ट के तीनों आइकॉनिक किरदार, मजनू भाई, उदय शेट्टी और डॉक्टर घुंघरू साथ में अपने फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

फिर गूंजेगा ‘मजनू भाई’ का नाम? 'वेलकम 4' को लेकर बड़ा अपडेटZoom

फैंस को फि्ल्म का बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली. कॉमेडी फिल्म वेलकम का फैंस काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म वेलकम 4 की स्क्रिप्ट पर इन दिनों तेजी से काम किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि फिल्म में एक बार फिर अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल की तिकड़ी साथ लोगों को एंटरटेन करने आ रही है.

मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अब एक रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर है कि फिल्म की फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट वेलकम 4 बनाने की इन दिनों तैयारी चल रही है.फिल्म की पुरानी कास्ट फिर से फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम तेजी से चल रहा है और यह अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है.

अनोखी होने वाली है कहानी

हमारी सहयोगी वेब साइट news 18 इंग्लिश में प्रकाशित खबर के मुताबिक एक रिपोर्ट में ये दावा किया है कि फिल्ममेकर फिरोज ए नाडियावाला और उनकी राइटर्स की टीम वेलकम 4 की कहानी पर फोकस किए हुए काम करती हुए आगे बढ़ रही है. कहा तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट इस तरीके से लिखी जा रही है कि फिल्म में इन तीनों किरदारों के इर्द-गिर्द ही कहानी घूमती नजर आएगी. इस बार की कहानी पहले की फिल्मों की कहानी से बिल्कुल अनोखी होगी.

कॉमेडी, ग्लैमर और एक्शन से भरपूर

सूत्रों के मुताबिक वेलकम 4 में एक से ज्यादा ऐसे डॉन नजर आने वाले हैं, जो अपने अंडरवर्ल्ड कामों से ज्यादा अपनी कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त अंदाज के लिए जाने जाएंगे. खबरों की मानें तो इस बार भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स शामिल होने वाले हैं. पहले की तरह इस बार भी ह्यूमर, ग्लैमर और एक्शन सब कुछ फिल्म में ठूस-ठूस कर भरा गया है.

बता दें कि वेलकम फ्रेंचाइजी अपने यादगार किरदारों के साथ-साथ अपनी अनूठी कहानी की वजह से भी पसंद की जाती और याद की जाती है. फिल्म में उदय शेट्टी के रोल में अनिल कपूर, मजनू भाई के किरदार में नाना पाटेकर नजर आए थे. फिल्म में दोनों की कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री के लोग दीवाने हो गए थे. परेश रावल का डॉक्टर घुंघरू का किरदार तो यादगार बन गया है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी