मनोरंजन » डॉक्टर की रिपोर्ट लेकर श्याम बेनेगल के ऑफिस पहुंचा था एक्टर, 1 डायलॉग से किया इम्प्रेस, झटके में साइन की फिल्म

डॉक्टर की रिपोर्ट लेकर श्याम बेनेगल के ऑफिस पहुंचा था एक्टर, 1 डायलॉग से किया इम्प्रेस, झटके में साइन की फिल्म

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सतीश कौशिक ने 9 मार्च 2023 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. आज एक्टर की डेथ एनिवर्सरी है. सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर उनके करियर से जुड़ा खास किस्सा बताने जा रहे हैं. सतीश कौशिक को श्याम बेनेगल ने सिर्फ 1 डायलॉग सुनकर अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया था. तो चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में-

ख़बरें फटाफट

डॉक्टर की रिपोर्ट लेकर श्याम बेनेगल के ऑफिस पहुंचा एक्टर, झटके में मिली फिल्म Zoom

अनुपम खेर, सतीश कौशिक और अनिल कपूर

नई दिल्ली. मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक के निधन को आज यानी 9 मार्च को 3 साल हो गए हैं. साल 2023 में सतीश कौशिक ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. पर्दे पर सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक 9 मार्च, 2023 को सबकी आंखों में आंसू दे गए थे. आज एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम किस्सों को याद करते हैं. ऐसा ही एक किस्सा है जब सतीश कौशिक काम मांगने के लिए डायरेक्टर श्याम बेनेगल के ऑफिस पहुंचे थे. वो किडनी स्टोन का एक्स-रे लेकर सीधे डायरेक्टर के ऑफिस पहुंच गए थे.

सतीश कौशिक ने कपिल शर्मा के शो पर खुद ये किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि वो इंडस्ट्री में स्ट्रग्ल कर रहे थे और उनके पास काम नहीं था. वो काम के लिए जगह-जगह पर ठोकरें खा रहे थे. सतीश कौशिक ने बताया था कि वो दिन में एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे थे औऱ रात में वो अपने थिएटर में काम करते थे, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिलते थे. एक्टर ने अपनी खास फिल्म मंडी में कास्टिंग का किस्सा शेयर किया था.

‘मंडी’ में ऐसे हुई थी सतीश कौशिक की कास्टिंग

एक्टर ने बताया था कि साल 1983 में फिल्म मंडी में उन्हें रोल कैसे मिला था. वो काफी बीमार थे और हॉस्पिटल से किडनी स्टोन का एक्स-रे कराकर लौट रहे थे कि तभी रास्ते में उन्हें श्याम बेनेगल का ऑफिस दिखा था. श्याम बेनेगल वो डायरेक्टर थे जो नए कलाकारों और थिएटर आर्टिस्ट को मौका देते थे. उनकी फिल्म मंडी की कास्टिंग हो चुकी थी, लेकिन फिर भी सतीश कौशिक उनके पास गए औऱ उन्होंने कहा कि वो उनके साथ काम करना चाहते हैं.

सतीश कौशिक से इम्प्रेस हो गए थे श्याम बेनेगल

इसपर श्याम बेनेगल का रिप्लाई आया कि उनकी फिल्म की कास्टिंग हो चुकी है और वो अपनी फोटो छोड़ जाएं. इसपर एक्टर ने जवाब दिया कि उनके पास फोटो नहीं है, लेकिन वो एक्स-रे दिखा सकते हैं कि वो अंदर से भी काफी खूबसूरत हैं. ये सुनते ही श्याम बेनेगल हंस पड़े. सतीश की हाजिर जवाबी ने उन्हें काफी इम्प्रेस किया और उन्होंने तुरंत उन्हें फिल्म में रोल दे दिया.

सतीश कौशिक ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1980 के दशक में की और जल्द ही अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए. फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में ‘कैलेंडर’ का उनका किरदार आज भी याद किया जाता है. इसके अलावा ‘राम लखन’ और ‘साजन चले ससुराल’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया.

अभिनय के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया. उनकी निर्देशित फिल्मों में ‘तेरे नाम’ सबसे ज्यादा चर्चित रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों की कहानी और पटकथा लेखन में भी योगदान दिया.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी