Last Updated:
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू है जिसके टिकट 7 मार्च से बिक रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च के बाद से पेड प्रीव्यू के टिकट लाइव हुए और कुछ ही दिन में धुरंधर 2 करोड़ों की कमाई कर ली. फिल्म ने प्रीमियर के कलेक्शन से ही कई फिल्मों के ओपनिंग डे की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.
18 मार्च को धुरंधर की रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू रखा गया है जिसके टिकट लाइव होते ही तेजी से बिक रहे हैं. 7 मार्च को ट्रेलर रिलीज के बाद टिकट की विंडो ओपन हुई. महज 24 घंटे में बुक माई शो पर फिल्म के 87 हजार टिकट बिक गए हैं. 9 मार्च की सुबह तक यह आंकड़ा प्लेटफॉर्म पर 1.5 लाख से ज्यादा और कुल मिलाकर 2 लाख से ऊपर पहुंच गया.
‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर के बिके इतने लाख टिकट
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म के प्रीमियर शोज के लिए देशभर में 2.06 लाख टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे 12.29 करोड़ रुपए की कमाई हुई है. इस कलेक्शन का बड़ा हिस्सा ओरिजिनल हिंदी वर्जन से आया है, लेकिन तमिल डब ने भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है और प्रीव्यू शोज से लगभग 10 लाख रुपए की कमाई की है. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने महज प्रीमियर डे के कलेक्शन से ही कई फिल्मों के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने प्रीमियर में 12.29 करोड़ की कमाई की. ये पिछले महीने आई शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो के ओपनिंग डे कलेक्शन से ज्यादा है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 9 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. ऐसी कई बॉलीवुड फिल्में हैं जो पहले दिन भी इतना नहीं कमा पाई थीं.
वहीं टाइगर श्रॉफ की फ्रेंचाइजी फिल्म बागी के चौथे पार्ट बागी 4 ने पहले दिन 12 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. धुरंधर 2 ने श्रद्धा कपूर के स्त्री 2 का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. स्त्री 2 ने प्रीमियर में 10 करोड़ की कमाई की थी जिसे रौंदते हुए धुरंधर 2 तेजी से आगे बढ़ रही है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
March 09, 2026, 11:59 IST





