मनोरंजन » ₹400-2400 में बिक रही ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू की टिकटें, हाउसफुल हुए सिनेमाहॉल, बिके 12 लाख से ज्यादा टिकट

₹400-2400 में बिक रही ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू की टिकटें, हाउसफुल हुए सिनेमाहॉल, बिके 12 लाख से ज्यादा टिकट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ही करोड़ों की कमाई कर ली है. फिल्म के पेड प्रीव्यू की टिकटें महंगी होने के बावजूद लोग खरीद रहे हैं. कई जगहों पर पेड प्रीव्यू शो के लिए थिएटर्स हाउसफुल हो चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

₹400-2400 में बिक रही 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू की टिकटें, हाउसफुल हुए थिएटरZoom

‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू की टिकट हजारों रुपए में बिक रही है.

मुंबई. रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ट्रेलर रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा चुकी है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ‘धुरंधर’ का भी रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहेगी. फिल्म भले ही सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन मेकर्स ने ऐसा दांव खेला है जिससे कमाई रिलीज से पहले ही आसमान छू रही है.

19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का 18 मार्च को पेड प्रीव्यू रखा है, जिसमें टिकट के दाम 400 से लेकर 2400 रुपये तक हैं. बात सिर्फ टिकट की कीमतों की ही नहीं, बल्कि शो हाउसफुल जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर के लगभग सभी थिएटर बुक हो चुके हैं और क्लासिक, प्राइम, एग्जीक्यूटिव और वीआईपी सेक्शन सब बुक हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियर शो के लिए 8 लाख रुपये की अग्रिम बुकिंग दर्ज की गई है. इसमें सभी 5 भाषाओं- हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल के वर्जन शामिल है. देशभर में उपलब्ध 65,000 शो में से 12 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं. महाराष्ट्र और दिल्ली में प्रीमियर टिकटों की प्री-सेल सबसे ज्यादा हुई है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म रिलीज से 8 दिन पहले ही 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और रोजाना फिल्म की टिकटें लगातार बुक हो रही हैं.

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ पेड-प्रीव्यू ने की थी इतनी कमाई

बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पेड प्रीव्यू में इतिहास रचने की राह पर है. इसने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने प्रीमियर के दौरान 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात अगर ‘धुरंधर’ की करें तो फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ की बड़ी ओपनिंग की थी और 1 महीने बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद फिल्म ने भारत में कुल ग्रास कलेक्शन 1000 करोड़ से अधिक किया था, जबकि वैश्विक स्तर पर फिल्म 1300 करोड़ कमाने में कामयाब रही थी. अगर धुरंधर: द रिवेंज इसी तेजी से आगे बढ़ती रही तो फिल्म धुरंधर का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी