मनोरंजन » कार्तिक आर्यन-जाह्नवी कपूर के बाद लक्ष्य लालवानी ने भी छोड़ी करण जौहर की फिल्म? ‘दोस्ताना 2’ पर आई बड़ी अपडेट

कार्तिक आर्यन-जाह्नवी कपूर के बाद लक्ष्य लालवानी ने भी छोड़ी करण जौहर की फिल्म? ‘दोस्ताना 2’ पर आई बड़ी अपडेट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘दोस्ताना 2’ एक बार फिर अपनी कास्टिंग को लेकर चर्चा में है। करण जौहर की इस फिल्म पर काफी समय से तलवार लटकी हुई है. पहले कार्तिक आर्यन फिर जाह्नवी कपूर ने फिल्म छोड़ दी. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लक्ष्य लालवानी भी दोस्ताना 2 से अलग होने वाले हैं. एक्टर ने फिल्म में लगातार देरी के चलते इससे दूर होने का फैसला किया है.

ख़बरें फटाफट

कार्तिक-जाह्नवी के बाद लक्ष्य लालवानी ने भी छोड़ी करण जौहर की फिल्म? Zoom

कार्तिक और जाह्नवी के बाद लक्ष्य भी ‘दोस्ताना 2’ से अलग हो सकते हैं.

नई दिल्ली. करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. फिल्म की स्टारकास्ट पर लंबे समय से सवाल है. पहले इसमें जाह्नवी कपूर, कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आने वाले थे, लेकिन करण जौहर के साथ अनबन के बाद कार्तिक आर्यन को फिल्म से निकाल दिया गया. कुछ समय बाद जाह्नवी कपूर भी फिल्म से बाहर हो गईं, लेकिन लक्ष्य लालवानी फिर भी करण जौहर की अपकमिंग फिल्म का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन अब एक बार फिर ‘दोस्ताना 2’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है.

‘दोस्ताना 2’ के ऐलान के बाद से इसकी कास्टिंग में कई बदलाव हो चुके हैं. कुछ समय पहले विक्रांत मैसी ने कंफर्म किया था कि वो करण की फिल्म का हिस्सा हैं. लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अब लक्ष्य लालवानी भी फिल्म से अलग हो गए हैं. हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

क्या लक्ष्य लालवानी भी छोड़ देंगे ‘दोस्ताना 2’?

जब इस फिल्म का ऐलान हुआ था, तब इसमें कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी को मुख्य भूमिकाओं में लिया गया था. लेकिन समय के साथ फिल्म की योजना में कई बदलाव हुए और बाद में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए. उस वक्त लक्ष्य लालवानी को फिल्म में बरकरार रखा गया था और माना जा रहा था कि वही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रहेंगे.

करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ पर लटकी तलवार?

अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बार फिर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पहले काफी समय पहले शुरू होनी थी, लेकिन लगातार देरी के कारण पूरा प्रोजेक्ट ही आगे खिसकता चला गया. सूत्रों का कहना है कि फिल्म अभी भी बन रही है, लेकिन इसकी फाइनल कास्ट अभी तय नहीं हुई है. ऐसे में यह भी संभव है कि लक्ष्य लालवानी इस फिल्म में नजर न आएं. लक्षय ने फिल्म में लगातार देरी के बाद इससे अलग होने का फैसला किया है.

हालांकि अभिनेता विक्रांत मैसी पहले ही यह पुष्टि कर चुके हैं कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं. 2025 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि यह उनके लिए खास प्रोजेक्ट है क्योंकि ये करण जौहर के साथ उनकी पहली फिल्म है.  विक्रांत ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि इस फिल्म में दर्शक उन्हें बेहद स्टाइलिश अवतार में देखेंगे, जिसमें डिजाइनर कपड़े और फैशनेबल सनग्लासेस शामिल होंगे. इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी को फिल्म की हीरोइन के तौर पर लिया जा सकता है. हालांकि इस खबर की भी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

अब अगर लक्ष्य लालवानी की वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘किल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके अलावा वह आर्यन खान की सीरीज ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आने वाले हैं. आने वाले समय में वह अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में भी दिखाई देंगे. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर ‘दोस्ताना 2’ की फाइनल कास्ट क्या होगी.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी