Last Updated:
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में शादीशुदा जिंदगी पर मजेदार बात कही. उन्होंने बताया कि जब घर में पत्नी आती है तो आदमी की कई आदतें अपने-आप बदलने लगती हैं. अक्षय ने हंसते हुए कहा कि शादी के बाद खाने-पीने से लेकर दिनचर्या तक सब बदल जाता है.उन्होंने यह भी कहा कि लोग यूं ही नहीं कहते कि पत्नी घर में आए तो लक्ष्मी आती है, क्योंकि उससे घर में खुशहाली और संतुलन आता है.

अक्षय कुमार ने क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ की मेजबानी कर रहे हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. खासतौर पर जब वे परिवार, रिश्तों और शादी के अनुभवों के बारे में खुलकर बात करते हैं, तो फैंस के लिए यह और भी दिलचस्प हो जाता है. इस कड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने बताया कि शादी इंसान की जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है.
शो के दौरान अक्षय ने कहा कि जब घर में पत्नी आती है तो आदमी की कई आदतें अपने-आप बदलने लगती हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शादी के बाद आदमी क्या इस्तेमाल करता है, क्या खाता है, और उसकी दिनचर्या कैसी होती है- सब कुछ धीरे-धीरे बदल जाता है.
उन्होंने शादीशुदा जीवन का एक दिलचस्प पहलू भी बताया. अक्षय कुमार ने कहा, ‘जब पत्नी घर में आती है, तो घर का माहौल भी बदल जाता है. घर में अच्छा खाना बनने लगता है और जिंदगी में एक तरह का संतुलन आ जाता है. लोग अक्सर कहते हैं कि जब पत्नी घर में आती है, तो इसका मतलब घर में लक्ष्मी आती है. इस कहावत में काफी सच्चाई भी है. पत्नी के आने से घर में खुशहाली और व्यवस्था दोनों बढ़ जाती हैं.’
View this post on Instagram





