मनोरंजन » सौरभ शुक्ला: डिंपल कपाड़िया को स्क्रिप्ट भेजने की नहीं थी हिम्मत, फिर ‘जब खुली किताब’ में कैसे किया कास्ट?

सौरभ शुक्ला: डिंपल कपाड़िया को स्क्रिप्ट भेजने की नहीं थी हिम्मत, फिर ‘जब खुली किताब’ में कैसे किया कास्ट?

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. सौरभ शुक्ला बॉलीवुड का वो नाम हैं जिन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि राइटिंग और डायरेक्शन से भी अलग पहचान बनाई. हाल ही में वो अनिल कपूर के साथ अमेजन प्राइम की फिल्म सूबेदार में नजर आए. इस फिल्म में एक्टर ने पहली बार आर्मी मैन का किरदार अदा किया. इसके साथ ही उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब खुली किताब’ जी5 पर रिलीज हुई. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर ने लीड रोल अदा किया है. अपनी फिल्मों और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में सौरभ शुक्ला ने न्यूज18 हिंदी के साथ खुलकर बात की.

अनिल कपूर के साथ सौरभ शुक्ला ने कई फिल्मों में काम किया है. एक्टर के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में वो कहते हैं कि वो दोनों काफी पुराने दोस्त हैं. उन्होंने ‘नायक’, ‘ताल’ समेत कई फिल्मों में अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया है. अनिल के साथ अपनी बॉन्डिंग पर सौरभ शुक्ला कहते हैं कि वो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. उनका रिश्ता काफी गहरा है.

दिग्गज एक्टर कहते हैं कि जब भी वो अपनी जिंदगी में कहीं फंसते हैं तो वो अनिल कपूर के पास जाते हैं. फिर चाहे बात पर्सनल लाइफ की हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ की अगर वो कभी भी दिक्कत में होते हैं तो अनिल कपूर के पास मदद के लिए जाते हैं.

क्यों साइन की ‘सूबेदार’?

सौरभ शुक्ला ‘सूबेदार’ में पहली बार आर्मी मैन के किरदार में नजर आए हैं. अपनी इस फिल्म और किरदार के बारे में बात करते हुए वो कहते हैं कि ये बेहद खास रोल है. आजतक उन्हें कभी सूबेदार जैसा रोल ऑफर नहीं हुआ था. वो डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि ये उनका कमाल का विजन था जिसकी वजह से वो इस रोल में बखूबी ढल पाए.

अनिल कपूर की वजह से साइन की फिल्म?

सौरभ शुक्ला कहते हैं कि फिल्म सूबेदार की स्क्रिप्ट उनके पास आई थी उससे पहले अनिल कपूर का उनके पास फोन आया था. अनिल कपूर ने उनसे कहा था कि उन्हें अभी फिल्म ऑफर होने वाली है और उन्हें इसे बिलकुल भी मना नहीं करना है. हर हाल में उन्हें ये फिल्म साइन करनी है औऱ उन्होंने ठीक वैसा ही किया.

‘जब खुली किताब’ में सौरभ शुक्ला ने डिंपल कपाड़िया को कैसे किया कास्ट?

सौरभ हमें बताते हैं कि उनकी फिल्म ‘जब खुली किताब’ की स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन उनके पास कोई एक्ट्रेस नहीं थी. उनके दिमाग में डिंपल कपाड़िया थीं, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं थी कि वो एक्ट्रेस को अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट भेजें. वो कहते हैं कि डिंपल उन दिनों हॉलीवुड से फिल्म करके लौटी थीं और उन्हें नहीं लगा था कि एक्ट्रेस उनकी फिल्म के लिए राजी हो जाएंगी, लेकिन उनके प्रोड्यूसर्स ने कहा कि वो कम से कम एक बार स्क्रिप्ट भेजकर तो देखें. डायरेक्टर कहते हैं कि जैसे ही उन्होंने डिंपल कपाड़िया को अपनी फिल्म ‘जब खुली किताब’ की स्क्रिप्ट भेजी तो उन्हें वो इतनी पसंद आई कि उन्होंने दो दिन के अंदर ही हां कर दी.

सौरभ शुक्ला का ‘किंग’ में कैसा है रोल?

सौरभ शुक्ला जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने कहा कि शाहरुख खान और सुहाना खान की इस अपकमिंग फिल्म में इंडस्ट्री के 70 प्रतिशत लोग नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही वो कहते हैं कि इसकी शूटिंग में उन्हें बहुत मजा आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी