मनोरंजन » ‘आज मैं पिता बना हूं’, रणदीप हुड्डा के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी लिन ने दिया बेबी को जन्म, शेयर किया इमोशनल नोट

‘आज मैं पिता बना हूं’, रणदीप हुड्डा के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी लिन ने दिया बेबी को जन्म, शेयर किया इमोशनल नोट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर खुशियों ने दस्तक दी है. 10 मार्च को इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं. रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी बेटी की पहली झलक भी फैंस के साथ साझा की है.

ख़बरें फटाफट

'आज मैं पिता बना हूं', रणदीप ने शेयर की गुड न्यूज, लिन ने दिया बेबी को जन्मZoom

रणदीप हुड्डा ने पिछले साल नवंबर में गुड न्यूज दी थी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टक रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस लिन लैशराम के घर नन्ही मेहमान ने दस्तक दे दी है. दोनों आज यानी 10 मार्च 2026 को एक बेटी के माता-पिता बने हैं. इस खुशखबरी की जानकारी खुद रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर दी, जहां उन्होंने अपनी बेटी और अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह खास पल साझा किया.

शेयर की दो खास तस्वीरें

रणदीप हुड्डा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके पिता रणबीर हुड्डा अपनी नवजात पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर और भी खास इसलिए हो जाती है क्योंकि आज रणदीप के पिता का भी जन्मदिन है. इस फोटो में उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही है. तस्वीर के ऊपर तारीख लिखी हुई है 10 मार्च 2026, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि इसी दिन उनकी बेटी का जन्म हुआ है.

खास तस्वीर के साथ लिखा इमोशनल नोट

तस्वीर शेयर करते हुए रणदीप ने भावुक कैप्शन भी लिखा, ‘दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई. आज जब मैं पिता बन रहा हूं, पापा, आपके लिए मेरी प्रशंसा और गहरी हो गई है और सबसे महत्वपूर्ण बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद. एक छोटी बच्ची और जीवन भर का प्यार.’ ​

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी