मनोरंजन » सिर्फ ये 4 बातें बता रही हैं, इतिहास रचने वाली है ‘धुरंधर 2’, 8 दिनों के बाद बदल सकता है पूरा बॉक्स ऑफिस इक्वेशन

सिर्फ ये 4 बातें बता रही हैं, इतिहास रचने वाली है ‘धुरंधर 2’, 8 दिनों के बाद बदल सकता है पूरा बॉक्स ऑफिस इक्वेशन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘धुरंधर 2’ के बारे में 4 महत्वपूर्ण बातें: आज हम आपको ‘धुरंधर 2’ से जुड़ी 4 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप खुद इस बात पर विश्वास कर लेंगे कि अगले 8 दिनों बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘धुंरधर’ का कब्जा होने वाला है. रणवीर सिंह की इस फिल्म का क्रेज सोशल मीडिया पर देखते ही बन रहा है. फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसके एडवांस बुकिंग तक का जलवा इन दिनों सुर्खियों में हैं. तो चलिए, आपको इस फिल्म से जुड़ी 4 महत्वपूर्ण बातें बताते हैं.

4 important facts about Dhurandhar 2, Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Dhurandhar 2 Release Date, Dhurandhar 2 Advance Box Office collection, धुरंधर 2 के बारे में 4 महत्वपूर्ण तथ्य, धुरंधर 2, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 रिलीज की तारीख, धुरंधर 2 एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली. आदित्य धर द्वारा लिखित, सह-निर्मित और निर्देशित स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर जब से सामने आया है, तब से ही सोशल मीडिया में इस फिल्म को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं. जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित, यह ‘धुरंधर’ का सीधा सीक्वल है.

4 important facts about Dhurandhar 2, Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Dhurandhar 2 Release Date, Dhurandhar 2 Advance Box Office collection, धुरंधर 2 के बारे में 4 महत्वपूर्ण तथ्य, धुरंधर 2, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 रिलीज की तारीख, धुरंधर 2 एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकारों की टुकड़ी है, साथ ही कई अभिनेता पहले भाग से अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं. फिल्म में एक अंडरकवर भारतीय खुफिया एजेंट 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करते हुए कराची के आपराधिक सिंडिकेट और पाकिस्तान में राजनीतिक सत्ता संरचनाओं में घुसपैठ करना जारी रखता है.

4 important facts about Dhurandhar 2, Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Dhurandhar 2 Release Date, Dhurandhar 2 Advance Box Office collection, धुरंधर 2 के बारे में 4 महत्वपूर्ण तथ्य, धुरंधर 2, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 रिलीज की तारीख, धुरंधर 2 एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के पहले पार्ट पर दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया और इसे 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बनाया. अब हम आपको इसके दूसरे पार्ट से जुड़ी 4 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो अगले 8 दिनों बाद पूरा बॉक्स ऑफिस इक्वेशन बदलने की ताकत रखता है. तो चलिए, ‘धुरंधर 2’ से जुड़ी 4 महत्वपूर्ण बातें आपको बताते हैं, जिनके जरिए फिल्म 2026 में भी इतिहास रच सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

4 important facts about Dhurandhar 2, Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Dhurandhar 2 Release Date, Dhurandhar 2 Advance Box Office collection, धुरंधर 2 के बारे में 4 महत्वपूर्ण तथ्य, धुरंधर 2, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 रिलीज की तारीख, धुरंधर 2 एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

1. एडवांस बुकिंग में तहलका: सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ नॉर्थ अमेरिका में किसी भी बॉलीवुड फिल्म की सबसे ज्यादा ओपनिंग डे ग्रॉस का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. प्रीमियर शो में बस एक हफ्ते से ज्यादा समय बचा है और इस स्पाई एक्शन थ्रिलर की एडवांस सेल्स पहले ही लगभग 8.3 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. दुनिया भर में, फिल्म की पहले दिन की दुनियाभर में टोटल प्री-सेल्स 30 करोड़ रुपये को पार कर गई है.

4 important facts about Dhurandhar 2, Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Dhurandhar 2 Release Date, Dhurandhar 2 Advance Box Office collection, धुरंधर 2 के बारे में 4 महत्वपूर्ण तथ्य, धुरंधर 2, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 रिलीज की तारीख, धुरंधर 2 एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2. ट्रेलर के रिकॉर्ड तोड़ व्यूज: ‘धुरंधर 2’ यूट्यूब पर धूम मचा रही है. डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सिर्फ तीन दिनों में ट्रेलर 60 मिलियन व्यूज पार करने वाला है. फैंस के जोशीले कमेंट्स को देखते हुए ऐसा लगता है कि फिल्म पिछले सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है.

4 important facts about Dhurandhar 2, Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Dhurandhar 2 Release Date, Dhurandhar 2 Advance Box Office collection, धुरंधर 2 के बारे में 4 महत्वपूर्ण तथ्य, धुरंधर 2, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 रिलीज की तारीख, धुरंधर 2 एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

3. दूसरी फिल्मों का पीछे हटना: फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ऐसे में पिछले एक महीने से इस बात पर चर्चा हो रही थी कि इस बार बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचेगा, क्योंकि इसी दिन यश की ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली थी. वहीं, आखिरी वक्त में ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट टाल दी गई. इसके साथ ही, अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ भी 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की भी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. इन बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का टालना साफ संदेश देती है कि ‘धुरंधर 2’ अगले 8 दिनों में पूरा बॉक्स ऑफिस इक्वेशन को बदलने की तैयारी में है.

4 important facts about Dhurandhar 2, Dhurandhar 2, Ranveer Singh, Dhurandhar 2 Release Date, Dhurandhar 2 Advance Box Office collection, धुरंधर 2 के बारे में 4 महत्वपूर्ण तथ्य, धुरंधर 2, रणवीर सिंह, धुरंधर 2 रिलीज की तारीख, धुरंधर 2 एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

4. दूसरे पार्ट का जल्दी आना: ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बीच 3 महीनों का अंतर रखा गया. मेकर्स ने बहुत चालाकी के साथ पूरे माहौल को अपने पक्ष में रखा. जब तक ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में चलती रही, तब तक ‘धुरंधर’ की चर्चा होती रही और जैसे ही ‘धुरंधर’ का असर कम होने लगा तो ‘धुरंधर 2’
की रिलीज पर चर्चा शुरू होने लगी. इस तरह बिना की प्रमोशन के दोनों फिल्मों ने मिलकर 3 महीने तक माहौल बनाए रखा. आमतौर पर देखा गया है कि किसी भी फिल्म के दूसरे पार्ट को आने में सालों लग जाते हैं, लेकिन इसमें ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने अपना दिमाग लगाया और पूरी प्लानिंग के साथ मार्केट में उतरे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी