मनोरंजन » Priyanka Chopra and Ranveer Singh: 2 सुपरस्टार्स की जोड़ी, सिर्फ दो फिल्मों में किया काम, एक ने धुआं-धुआं किया बॉक्स-ऑफिस, दूसरी का OTT पर बजा डंका

Priyanka Chopra and Ranveer Singh: 2 सुपरस्टार्स की जोड़ी, सिर्फ दो फिल्मों में किया काम, एक ने धुआं-धुआं किया बॉक्स-ऑफिस, दूसरी का OTT पर बजा डंका

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड में कई जोड़ियां रही हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को लंबे समय तक याद रहती है. ऐसी ही एक दिलचस्प जोड़ी है प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की. दोनों ने भले ही बहुत ज्यादा फिल्मों में साथ काम नहीं किया हो, लेकिन जितनी बार भी स्क्रीन पर साथ आए फिल्म को हिट करा ले गए. एक बार दोनों ने स्क्रीन पर पति-पत्नी का किरदार अदा कर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया, तो दूसरी बार भाई-बहन बन छाए.

प्रियंका चोपड़ा ने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था. ब्यूटी पेजेंट में अपना दबदबा बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में स्पाई थ्रिलर ‘हीरो ए लव स्टोरी’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो साल 2003 में ही अक्षय कुमार और मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के साथ फिल्म अंदाज में दिखी थीं. इसके लिए प्रियंका को फिल्मफेयर फॉर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था.

प्रियंका चोपड़ा ने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था. ब्यूटी पेजेंट में अपना दबदबा बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में स्पाई थ्रिलर ‘हीरो ए लव स्टोरी’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो साल 2003 में ही अक्षय कुमार और मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के साथ फिल्म अंदाज में दिखी थीं. इसके लिए प्रियंका को फिल्मफेयर फॉर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था.

ranveer singh anushka sharma movies, anushka ranveer films, ranveer anushka movie list, ranveer singh anushka movies list, रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा की फिल्में, अनुष्का रणवीर की फिल्में, रणवीर अनुष्का की फिल्में सूची, रणवीर सिंह अनुष्का की फिल्में सूची

अब रणवीर सिंह की बात करें तो एक्टर ने साल 2010 में यशराज की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. पहली फिल्म में वो अनुष्का शर्मा के साथ दिखे थे. दोनों को ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था.

रणवीर के करियर के शुरुआती दौर में ही उन्हें प्रियंका के साथ काम करने का मौका मिला और यही से इस जोड़ी की शुरुआत हुई. रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार साल 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में स्क्रीन शेयर किया था. इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे और प्रियंका चोपड़ा ने बस कैमियो किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रियंका चोपड़ा का इसमें छोटा सा कैमियो था, लेकिन उनका डांस नंबर ‘राम चाहे लीला’ काफी लोकप्रिय हुआ. इस गाने में प्रियंका की स्क्रीन प्रेजेंस और डांस ने खूब सुर्खियां बटोरीं. भले ही यह छोटा सा रोल था, लेकिन इससे रणवीर और प्रियंका पहली बार एक ही फिल्म का हिस्सा बने.

दोनों को दूसरी बार स्क्रीन शेयर करने का मौका भी संजय लीला भंसाली ने दिया था. ‘राम लीला’ के बाद 2015 में दोनों ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ काम किया. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने मराठा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था, जबकि प्रियंका चोपड़ा उनकी पत्नी काशीबाई के रोल में नजर आई थीं.

फिल्म की कहानी बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित थी, लेकिन काशीबाई के किरदार ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. पति पेशवा बाजीराव से धोखा मिलने के बावजूद उनकी पहली पत्नी के रोल में नजर आईं प्रियंका अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ती हैं और उन्हें बखूबी निभाती हैं.

प्रियंका ने इस किरदार में भावनात्मक गहराई और गरिमा के साथ अभिनय किया, जिसे काफी सराहना मिली. फिल्म का गाना ‘पिंगा’ भी काफी लोकप्रिय हुआ, जिसमें प्रियंका और दीपिका पादुकोण साथ नजर आई थीं. ‘बाजीराव मस्तानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया और रणवीर-प्रियंका की जोड़ी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया. संजय लीला भंसाली की फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी.

‘बाजीराव मस्तानी’ के ब्लॉकबस्टर होने के कुछ समय बाद ही रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ रिलीज हुई थी. इसको जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं और प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट राहुल बोस और फरहान अख्तर नजर आए थे. इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन के रोल में दिखे थे.

‘दिल धड़कने दो’ बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही थी. फिल्म में प्रियंका और रणवीर ने भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को बखूबी दर्शाया था. ये जोड़ी दो बार फिल्मों में नजर आई और दोनों ही बार उनका रिश्ता अलग तरीके से पेश किया गया, लेकिन वो अपने किरदारों के साथ न्याय करने और फिल्म को सफलता दिलाने में सफल रहे. ‘दिल धड़कने दो’ रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की साथ में आखिरी फिल्म थी. इसके बाद देसी गर्ल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गईं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी