मनोरंजन » राजपाल यादव की ‘कमजोर शिक्षा’ बयान पर प्रियदर्शन ने दी सफाई- ‘अपमान करना मकसद नहीं’

राजपाल यादव की ‘कमजोर शिक्षा’ बयान पर प्रियदर्शन ने दी सफाई- ‘अपमान करना मकसद नहीं’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने के बाद फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने उनकी ‘कमजोर शिक्षा’ पर बयान देकर हालात पर दुख जताया था, लेकिन राजपाल यादव उनकी बातों से इत्तेफाक नहीं रखते. प्रियदर्शन के बयान से राजपाल के स्वाभिमान जो ठेस पहुंचीं, शायद उसके चलते उन्होंने फिल्ममेकर को जवाब देना जरूरी समझा. अब प्रियदर्शन ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा एक्टर का अपमान करना नहीं था. उनका मतलब किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि दुनियादारी के हिसाब से ‘स्ट्रीट स्मार्ट’ होने की कमी से था. प्रियदर्शन मानते हैं कि राजपाल यादव स्वभाव से सीधे इंसान हैं, जो अक्सर कानूनी पेचीदगियों और चालाक लोगों को नहीं समझ पाते.

ख़बरें फटाफट

राजपाल की 'कमजोर शिक्षा' बयान पर प्रियदर्शन ने दी सफाई- अपमान करना मकसद नहीं Zoom

राजपाल यादव और प्रियदर्शन से साथ में कुछ यादगार फिल्में की हैं.

नई दिल्ली: राजपाल यादव ‘चेक बाउंस केस’ में क्या फंसे, बॉलीवुड के तमाम सितारे उनके सपोर्ट में आ गए. फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने तब राजपाल यादव की ‘कमजोर शिक्षा’ को उनकी समस्या की वजह माना. प्रियदर्शन का बयान हर किसी को रास नहीं आया. अब फिल्ममेकर ने अपने बयान पर खुलकर सफाई दी है. उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद राजपाल यादव का अपमान करना बिल्कुल नहीं था, बल्कि वे किताबी पढ़ाई के बजाय दुनियादारी की समझ के लिए कर रहे थे.

प्रियदर्शन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि राजपाल यादव दिल के बहुत साफ और मासूम किस्म के इंसान हैं. वे इसी मासूमियत की वजह से कभी-कभी चालाक लोगों और कानूनी पेचीदगियों को समझ नहीं पाते. उन्होंने बड़े ही सरल अंदाज में समझाया कि असली शिक्षा वह है जो हम अपने जमीनी अनुभवों से सीखते हैं. उनका इशारा इसी स्ट्रीट स्मार्ट होने की कमी की तरफ था, न कि राजपाल यादव की डिग्री या किताबी शिक्षा की ओर. जब राजपाल यादव को एक चेक बाउंस मामले में कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, तब प्रियदर्शन से इस पर सवाल उठाकर विवाद को जन्म दिया. उन्होंने राजपाल के सीधेपन को उनकी ‘कम शिक्षा’ से जोड़ दिया था.

राजपाल यादव के गांव कनेक्शन का दिया हवाला
राजपाल यादव ने इस पर पलटवार करते हुए साफ कहा था कि उन्होंने अच्छे से पढ़ाई की है और प्रियदर्शन शायद उन्हें ठीक से नहीं जानते. प्रियदर्शन ने फिर अब अपनी सफाई में दोहराया है कि गांव से आने वाले लोग अक्सर बहुत भोले होते हैं और सही-गलत लोगों की पहचान करने में धोखा खा जाते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में राजपाल यादव जैसा भोला और प्यारा इंसान नहीं देखा और इसी वजह से वे शायद उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान थे.

प्रियदर्शन-राजपाल यादव का दोस्ताना पुराना
दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां रही हों, लेकिन प्रियदर्शन के मन में राजपाल यादव के हुनर को लेकर कोई शक नहीं है. दोनों ने ‘भूल भुलैया’ और ‘मालामाल वीकली’ जैसी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है. दिलचस्प बात यह है कि 10 मार्च को ही उनकी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ ने अपनी रिलीज के 20 साल पूरे किए हैं. प्रियदर्शन को पूरा भरोसा है कि राजपाल अपनी अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए एक बार फिर कॉमेडी के किंग बनकर लौटेंगे. उन्होंने राजपाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस नई फिल्म में उन्होंने कमाल का काम किया है और वे फिर से स्टारडम की बुलंदियों को छुएंगे. राजपाल यादव को उनके फैंस फिल्म ‘भूल भुलैया’ में छोटा पंडित का रोल निभाने की वजह से याद करते हैं. वे ‘हलचल’ जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी