मनोरंजन » ‘मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं’, प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों छोड़ा भारत, बोलीं- ‘आसान नहीं था फैसला लेना’

‘मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं’, प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों छोड़ा भारत, बोलीं- ‘आसान नहीं था फैसला लेना’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड औैर हॉलीवुड में एक्टिंग का डंका बजा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि वह क्यों बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड गई थीं. अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि एक वक्त में उन्हें लगा था कि वह बस इतने ही काम में सिमट कर रह गई हैं.

ख़बरें फटाफट

'मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं', प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्यों छोड़ा भारतZoom

एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा ने जब करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की ओर रुख किया, तो इस खबर से हर कोई हैरान था कि ग्लोबल स्टार ऐसा कैसे कर सकती है. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह क्यों बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड गई थीं.

मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं है

प्रियंका चोपड़ा ने पॉडकास्ट ‘नॉट स्किनी बट नॉट फैट’ में दिए इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मुझे गंदगी में रहना पसंद नहीं है. क्योंकि आपको भी धीरे-धीरे उस गंध में रहने की आदत हो जाती है. उनका कहना था कि इंसान को हालांतों के हिसाब से खुद को बदलते रहना चाहिए. मुश्किल वक्त में खुद को संभालना भी आना चाहिए. दुख को फील करके आगे की ओर नई दिशा में बढ़ना जरूरी है. हॉलीवुड जाने के लिए भी मेरे पास कोई जरिया नहीं था कि मैं वहां क्या करूंगी. लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था.

भारत में काम करते हुए लगने लगी थी लिमिट

प्रियंका ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा था कि भारत में काम करते हुए उन्हें एक समय के बाद लगने लगा था कि उनके पास बस कुछ सीमित रोल ही रह गए हैं. वह दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी अपना हुनर आजमाना चाहती थीं. ये वो वक्त था जब, हॉलीवुड में बॉलीवुड एक्टर कम थे. प्रियंका को अक्सर यह सवाल परेशान करता था कि आखिर भारतीय कलाकारों का प्रतिनिधित्व इतना कम क्यों है.इस पर उन्होंने कहा था कि मैं काफी कॉम्पिटिटिव हूं. इसलिए मैं यह देखना चाहती थी कि वहां मैं क्या अलग कर सकती हूं.’

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. बात अगर उनके एक्टिंग करियर की करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आई थीं. इसके अलावा वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में भी नजर आने वाली है. इस फिल्म में उनके अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी