Last Updated:
कुणाल खेमू ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे के वर्कडे की मांग पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि कोई कम काम करके ये शिकायत नहीं कर सकता कि दूसरों को ज्यादा पैसे मिल रहे हैं. उनकी पत्नी सोहा अली खान ने जब दीपिका का नाम लेते हुए 8 घंटे की शिफ्ट के बारे में पूछा, तो कुणाल तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कोई 12 घंटे काम करे ज्यादा सैलरी ले रहा है, तो आप उस पर आपत्ति मत जताइए.

कुणाल खेमू ने 8 घंटे की वर्क शिफ्ट पर प्रतिक्रिया दी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 8 घंटे के वर्कडे को लेकर बहस छेड़ी थी. यह मुद्दा अभी तक बरकरार है. कई विद्या बालन, कृति सैनन समेत कई कलाकारों ने दीपिका को सपोर्ट किया. अब इस पर कुणाल खेमू ने प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट के एक एपिसोड में यह मुद्दा फिर उठा, जिसमें उनके साथ उनके पति कुणाल खेमू और भाई सैफ अली खान भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान तीनों ने वर्क-लाइफ बैलेंस और फिल्म इंडस्ट्री में नई जनरेशन की बदलती उम्मीदों पर चर्चा की.
बातचीत के दौरान सोहा अली खान ने कहा कि अब वर्क-लाइफ बैलेंस पर पहले से ज्यादा चर्चा होती है और इसे स्वीकार भी किया जाता है. इस पर कुणाल ने कहा कि लोगों को अपने करियर से जुड़े फैसलों के नतीजों को भी समझना चाहिए. कुणाल ने कहा, “मुझे लगता है कि जब हम 18 साल के होते हैं और देश की सरकार चुन सकते हैं, तो हमें ये भी चुनना चाहिए कि हमें जिंदगी में क्या चाहिए, हमने किस चीज के लिए साइन किया है.”
आपने काम के लिए साइन किया हैः कुणाल खेमू
कुणाल खेमू ने कहा, “कई बार हम कहते हैं कि हमें सिर्फ इतना ही काम करना है और यहां समय बिताना है… फिर आप वो नौकरी छोड़ देते हैं. फिर ये मत कहिए कि मुझे सबसे बड़ा सुपरस्टार बनना है और साल में 10 फिल्में करनी हैं. आप जो करना चाहते हैं, वो चुनिए और जानिए कि उसके अपने फायदे और नुकसान होंगे, आपने उसके लिए साइन किया है. आप ये नहीं कह सकते कि मुझे काम भी कम करना है और पैसे भी ज्यादा चाहिए.”
’12 घंटे काम करने और ज्यादा कमाने वालों से प्रॉब्लम’: कुणाल खेमू
जब सोहा अली खान ने बताया कि दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के बाद ये बहस और तेज हो गई, तो कुणाल ने और विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “बिल्कुल. मैं सिर्फ जेंडर या एक्टर्स की बात नहीं कर रहा. मैं कह रहा हूं कि जब हम जनरेशन की बात करते हैं, जैसे जेन ज़ी, तो ये पूरी बातचीत होती है कि जेन ज़ी ज्यादा काम नहीं करना चाहता और मिलेनियल्स करते थे. उनके पास भी उतने ही घंटे थे, लेकिन उनका लाइफस्टाइल था, घूमना-फिरना, खुद को एक्सप्लोर करना. तो फिर ये मत कहिए कि 12 घंटे काम करने वाला आपसे ज्यादा सैलरी ले रहा है. वो भी प्रॉब्लम है. लेकिन वो छुट्टी पर नहीं जा रहा, वो भी प्रॉब्लम है. आपको जाना है लेकिन कम पैसे मिल रहे हैं तो वो भी प्रॉब्लम है.”
दीपिका पादुकोण की 8 घंटे के वर्क आवर की बहस
पिछले साल दीपिका पादुकोण ने जब संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से अलग होने का फैसला किया, तब वर्किंग ऑवर्स को लेकर बहस तेज हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म की शूटिंग के दौरान 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिससे मतभेद हुए और उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया. बताया गया कि अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका ने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स और अपने बेटी के साथ समय बिताने के लिए कम घंटे काम करने की मांग की थी. इसके बाद वह ‘कल्की 2’ से भी बाहर हुईं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
March 12, 2026, 06:26 IST





