Last Updated:
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोंसले ने अपने पति फरमान खान के साथ शादी को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार वाले उनकी शादी बुआ के बेटे से कराना चाहते थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थीं क्योंकि वह उन्हें भाई जैसा मानती हैं. मोनालिसा और फरमान ने अपने रिश्ते के सबूत भी दिखाए और कहा कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है तथा सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. उन्होंने सबूत दिखाकर बताया कि वह 18 साल की हैं और शादी के लिए बालिग हैं.

मोनालिसा ने पति फरहान खान के साथ मीडिया से बातचीत कर अपना पक्ष रखा.
मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी को लेकर मचे बवाल के बाद दोनों ने तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए अपना पक्ष रखा. मोनालिसा ने इस दौरान अपने पिता के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि उनके पिता अभी उनसे थोड़े नाराज हैं. कपल ने इसे लव जिहाद नहीं प्यार का नाम दिया.
‘यह लव जिहाद नहीं है’
मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने साफ कहा कि मेरी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है. यह लव जिहाद नहीं है. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और सभी धर्मों को बराबर मानती हूं.’ उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता उनकी शादी उनके बुआ के लड़के से करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. मोनालिसा ने कहा, ‘मैं उनसे शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि वह मेरे भाई जैसा है.’ मोनालिसा ने बताया कि वह अपने पापा से कल भी मिली थी. वो यहां आए थे. अभी वो थोड़ी नाराज है, लेकिन हम उन्हें जल्द मना लेंगे.
VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: “I got married according to Hindu rituals. It is not ‘love jihad’. I respect all religions and consider every religion equal,” says Viral Mahakumbh girl Monalisa.





