Last Updated:
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग को लेकर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि वह कुछ समय के लिए व्लॉगिंग से ब्रेक ले रही हैं. इस मौके पर अर्चना ने अपने पति परमीत सेठी और बेटे के साथ मिलकर फैंस के लिए एक खास मैसेज भी शेयर किया. उन्होंने दर्शकों को प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा और भरोसा दिलाया कि ब्रेक के बाद वह फिर नए कंटेंट के साथ लौटेंगी.

अर्चना पूरन सिंह आराम के लिए ब्रेक ले रही हैं.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की कुर्सी संभालने वाली अर्चना पूरन सिंह ने फैंस को बड़ा झटका दिया है क्योंकि अब उनके चाहने वाले लोग उनके यूट्यूब व्लॉग नहीं देख पाएंगे. खुद अर्चना ने इस बात की जानकारी दी है कि अब वह छोटा सा ब्रेक ले रही हैं, लेकिन जब वापस लौटेंगी तो कुछ नया लेकर आएंगी.
यूट्यूब व्लॉग से ब्रेक लेने का ऐलान अभिनेत्री ने नया वीडियो जारी कर किया है. वीडियो में अर्चना अपने बेटे और पति परमीत सेठी के साथ दिख रही हैं. उनका कहना है कि दर्शकों ने बीते एक साल में बहुत सारा प्यार दिया है लेकिन अब उन्हें थोड़े आराम की जरूरत है और यही वजह है कि अब व्लॉगिंग से ब्रेक ले रही हैं. हालांकि जाते-जाते परमीत सेठी ने फैंस से वादा किया है कि वे नए सिरे से दोबारा लौटेंगे और कुछ नया लेकर आएंगे.
एक साल पहले खोला था यूट्यूब चैनल
अर्चना पूरन सिंह ने एक साल पहले अपना यूट्यूब चैनल खोला था. धीरे-धीरे उनके घर की अनसुनी और चटपटी बातें फैंस को पसंद आने लगी. वीडियो में अर्चना ने अपने परिवार और करियर से जुड़े कई खुलासे किए और फैंस से अपने बेटे आर्यमन सेठी की गर्लफ्रेंड को मिलवाया था. उन्होंने अपने हालिया रिलीज व्लॉग में बेटे आर्यमन सेठी की जिंदगी से जुड़े कुछ तथ्यों को उजाकर किया और बताया कि आर्यमन फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहते थे, लेकिन पैर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनका सपना अधूरा रह गया.
बेटे ने ज्वाइंन किया था इंग्लैंड का स्पोर्ट क्लब
आर्यमन ने फुटबॉल का खिलाड़ी बनने के लिए इंग्लैंड का स्पोर्ट क्लब ज्वाइन किया था और ईरान में पाकिस्तान की टीम की धूल चटा दी थी. अर्चना ने व्लॉग में खुशी जाहिर करते हुए बताया था कि उनके पास कोच का फोन आया था और कोच ने मुझे बताया कि आर्यमन ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 गोले किए हैं. यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई थी लेकिन एक हादसे में पैर टूट जाने की वजह से आर्यमन स्पोर्ट में वापसी नहीं कर पाए थे. इसके साथ ही अभिनेत्री के बेटे ने महाराष्ट्र की तरफ से ही फुटबॉल का मैच खेला था. हालांकि, अब फैंस को अर्चना पूरन सिंह के घर की चटपटी बातें सुनने को नहीं मिल पाएगी.
About the Author

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
March 12, 2026, 15:45 IST





