मनोरंजन » EXCLUSIVE: अब पूरी नहीं होगी मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’? डायरेक्टर ने शूटिंग करने से किया इनकार

EXCLUSIVE: अब पूरी नहीं होगी मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’? डायरेक्टर ने शूटिंग करने से किया इनकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार एक्ट्रेस मोनालिसा और उनकी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ को लेकर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने केरल में हुई मोनालिसा की अचानक शादी और उसके पीछे पीएफआई के कथित हाथ होने का दावा करते हुए आगे की शूटिंग से इनकार कर दिया है. News18 Hindi से खास बातचीत करते हुए निर्देशक ने आरोप लगाया है कि यह सब एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत हुआ है, जिससे उनका 10 करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में लटक गया है. ‘बेटी’ मानने वाली एक्ट्रेस के इस कदम से आहत डायरेक्टर ने इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया है. क्या अब यह फिल्म डिब्बे में बंद हो जाएगी? आइए जानते हैं क्या कहना है सनोज मिश्रा का?

फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है?
फिल्म तो पूरी हो चुकी है, सिर्फ एक गाना शूट करना बचा हुआ है. अब मुझे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है कि मैं करूं तो क्या करूं? ये मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है और इसको मैं अभी एक्सेप्ट नहीं कर पाया हूं. मैं कुछ सोच ही नहीं पा रहा हूं कि मुझे आगे करना क्या है?

आपकी फिल्म में मोनालिसा लीड एक्ट्रेस हैं?
जी हां, बिलकुल सही कहा आपने. मेरी फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं मोनालिसा. मैं जो भी बातें कहता हूं वही करता हूं. मैंने शरू में ही कह दिया था मोनालिसा मेरी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ से एक लीड एक्ट्रेस के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू करेगी.

क्या मोनालिसा से बात करेंगे फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए?
डब्बे में चली जाएगी फिल्म अब क्या, क्योंकि मोनालिसा को बुलाकर शूटिंग पूरी करना.. मेरा जमीर गवाही नहीं देगा. चाहे मेरा अरबों रुपयों का नुकसान हो जाए. उस लड़की ने एक बार भी मेरे बारे में नहीं सोचा कि मैंने उसे फिल्म दिलाने के लिए कितना कुछ किया. मैं उसे अपनी बेटी कहता था.

फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी मोनालिसा ने आपके साथ कुछ शेयर नहीं किया?
मुझे मोनालिसा के अफेयर के बारे में कुछ भी नहीं पता था और न ही कभी उसने मेरे साथ डिस्कस किया. लोग कह रहे हैं कि लड़का कोई मॉडल है, लेकिन ये कोई मॉडल नहीं है. आप अपने सोर्स से पता कीजिएगा तो पता चलेगा कि लड़का पीएफआई का ही कोई आदमी होगा, क्योंकि जिस तरह से पूरा प्लान किया गया है- केरला ले जाकर शादी कराना.. अगर लड़का महाराष्ट्र का है तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं किया इसने शादी.

आप मोनालिसा वाले मामले कैसे कह रहे हैं कि पीएफआई का हाथ है?
ये पूरी प्लानिंग के साथ किया गया है. आप देखिए न… मोनालिसा की शादी में जितने नेता आए हुए हैं सब वामपंथी लोग ही तो हैं. पीएफआई का काम ही यही है कि वे ब्रेन वॉश करते हैं और यही मोनालिसा के साथ भी हुआ है. ये पूरा प्लान था, पहले उसको फिल्म दिलाना और फिर उसे साउथ बुलाना. मैंने कभी मोनालिसा को मना भी नहीं किया तुम मत जाओ, वरना लोग यही सोचते कि मैं बहुत स्वार्थी हूं कि मैं उसे कहीं बाहर जाने ही नहीं देता.

मोनालिसा कब गई थी केरल?
एक हफ्ते पहले मेरे पास मोनालिसा के पिता जय सिंह कॉल आया था. वह कह रहे थे कि हमें जाना है, तो पहले मैंने पहले मना किया, मैंने कहा कि वहां जानें की मुझे नहीं लगता कि कोई जरूरत है. तो जय सिंह बोले कि नहीं कोई लकी भाई हैं… वो बोले कि हम 8-10 के अंदर पूरा सीखा कर इसको ट्रेंड कर देंगे और फिर वहीं से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे. तब मैंने इन लोगों को समझाया था कि ये कोई टैबलेट नहीं है कि 8-10 दिन में असर कर जाएगी, लेकिन अब ज्यादा बोलना भी ठीक नहीं था, क्योंकि उससे मेरा काम भी प्रभावित हो सकता था. कल को हमारे प्रमोशन में न आए, सपोर्ट न करे.. इसलिए हमने उन लोगों को ज्यादा फोर्स भी नहीं किया.

आपको किस बात का डर है?
मुझे डर इस बात का है कि मेरा जो प्रोजेक्ट था वो पूरी तरह से बर्बाद हो गया. मेरी 2 साल की मेहनत, 10 करोड़ रुपये, इज्जत, मान-सम्मान और एक सवालिया निशान भी लग गया. हम लोग सनातम धर्म के लोग हैं, जो सबका अच्छा करते हैं और हमारे हाथ से कोई इस तरह से छिनकर लेकर चला गया और ये बहुत बड़ा एक कलंक भी है. मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी ये और इसका दोषी भी सिर्फ मैं अकेला हूं, क्योंकि मोनालिसा को फिल्म में लेने का फैसला मेरा खुद का था. मैं शुरू से अपनी जिद पर अड़ा रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी