मनोरंजन » संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद: अब ननद के खिलाफ प्रिया सचदेव ने किया मानहानि केस, मंधिरा ने लगाया था ये आरोप

संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद: अब ननद के खिलाफ प्रिया सचदेव ने किया मानहानि केस, मंधिरा ने लगाया था ये आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के परिवार का विवाद अब कोर्ट एक्शन तक पहुंच गया है. संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने अपनी ननद मंधिरा कपूर के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया है. प्रिया का आरोप है कि मंधिरा सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के जरिए उनकी इमेज पर झूठे हमले कर रही हैं और उनकी इमेज बिगाड़ रही हैं. वहीं, मंधिरा कपूर का दावा है कि प्रिया सचदेव की वजह से संजय और उनकी दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर का घर टूटा था. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट अब इस मसले पर 30 मार्च को सुनवाई करेगी.

ख़बरें फटाफट

संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद: अब ननद के खिलाफ प्रिया सचदेव ने किया मानहानि केसZoom

ननद मंधिरा ने प्रिया सचदेव पर करिश्मा का ‘घर तोड़ने’ का आरोप लगाया था.

नई दिल्ली: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के परिवार में चल रहा संपत्ति विवाद अब और गंभीर हो चला है. घरवाले एक-दूसरे कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने अपनी ननद मंधिरा कपूर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है, जिस पर हाल में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने अब इस मामले की अगली डेट 30 मार्च तय की है, ताकि प्रिया सचदेव मंधिरा कपूर के जवाबों पर अपनी दलीलें पेश कर सकें. यह मामला तब और गरमा गया, जब प्रिया ने आरोप लगाया कि मंधिरा जानबूझकर पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए उनकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रही हैं.

प्रिया सचदेव का कहना है कि मंधिरा कपूर उन पर जो भी आरोप लगा रही हैं, वे पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं. उनका दावा है कि मंधिरा का मकसद केवल उन्हें समाज की नजरों में नीचा दिखाना और मानसिक रूप से परेशान करना है. प्रिया कपूर की शिकायत में कहा गया है कि जब अभी कोर्ट का फैसला आना बाकी है, तब इस तरह पब्लिक स्टेज पर निजी हमले करना ‘क्रिमिनल डिफेमेशन’ यानी आपराधिक मानहानि के दायरे में आता है. इससे पहले, प्रिया सचदेव ने मजिस्ट्रेट के सामने बंद कमरे में अपना बयान भी दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने मंधिरा की बयानबाजी को लीगल प्रोसेस के बजाय पब्लिक डिबेट के जरिए बदनाम करने की साजिश बताया.

30 मार्च की अगली सुनवाई
पूरे विवाद की जड़ मंधिरा कपूर का वह इंटरव्यू है जिसमें उन्होंने प्रिया और संजय के रिश्तों पर तीखे सवाल उठाए थे. मंधिरा ने दावा किया था कि उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था और उन्हें इस बात का दुख है कि वे संजय की दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर का साथ नहीं दे पाईं. मंधिरा ने आरोप लगाया था कि जब करिश्मा मां बनी थीं और अपनी शादी बचाने की कोशिश कर रही थीं, तब भी प्रिया और संजय के बीच बातचीत जारी थी. उन्होंने इसे एक परिवार को तोड़ने वाला बर्ताव बताया था. अब देखना यह है कि 30 मार्च की सुनवाई में अदालत इस पारिवारिक कलह और मानहानि के दावों पर क्या रुख अपनाती है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी