भारत » अफसरों संग मीटिंग ले रही थी CM रेखा गुप्‍ता, बाजू में बैठे दिखे पति मनीष, फोटो बाहर आते ही मच गया बवाल

अफसरों संग मीटिंग ले रही थी CM रेखा गुप्‍ता, बाजू में बैठे दिखे पति मनीष, फोटो बाहर आते ही मच गया बवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

CM Rekha Gupta Meeting with Husband Controversy: सीएम रेखा गुप्ता की मीटिंग में पति मनीष गुप्ता की मौजूदगी पर AAP ने परिवारवाद और संविधान उल्लंघन का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने से दिल्ली की र…और पढ़ें

मीटिंग ले रही थी CM रेखा, बाजू में बैठे दिखे पति, फोटो बाहर आते ही मच गया बवालरेखा गुप्‍ता के पति साथ नजर आए. (X/CMO)
दिल्ली में रेखा गुप्‍ता सरकार को बने छह महीने का वक्‍त बीच चुका है. इसी बीच रविवार को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे राजधानी की राजनीति गरमा गई है. दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आधिकारिक मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिनमें वह अधिकारियों के साथ बैठी नजर आ रही थीं. खासबात यह है कि सीएम के साथ मीटिंग टेबल पर उनके पति मनीष गुप्‍ता भी दिखे. विपक्षी आम आदमी पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है. सौरव भारद्वाज ने मीटिंग की फोटो एक्‍स पर शेयर करते हुए इसे मशहूर वेब सीरीज पंचायत की “फुलेरा पंचायत” करार दिया.

‘दिल्‍ली सरकार फुलेरा पंचायत’
आप नेताओं का कहना है कि जैसे पंचायत में महिला प्रधान के स्थान पर उनका पति फैसले लेते दिखाया गया था, वैसे ही अब दिल्ली में हो रहा है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकारी बैठकों में मुख्यमंत्री के पति की क्या भूमिका है? न तो उनका कोई संवैधानिक पद है और न ही कोई प्रशासनिक जिम्मेदारी, फिर भी उनकी मौजूदगी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. AAP ने तंज कसते हुए कहा, “बीजेपी परिवारवाद पर कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसती है, लेकिन अब खुद राजधानी में परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण पेश कर रही है. अगर मुख्यमंत्री को प्रशासनिक फैसले लेने में पति की ही मदद चाहिए, तो क्या पार्टी में कोई योग्य कार्यकर्ता नहीं बचा जिस पर भरोसा किया जा सके?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी