Last Updated:
Bihar Chunav: बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव के फेक X हैंडल से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में लालू यादव को सदी का ‘भगवान’ और ‘भारत का नेल्सन मंडेला’ बताया गया है.
तेजस्वी यादव के फेक हैंडल से लालू यादव को लेकर बड़ा दावा.पटना. तेजस्वी यादव के एक फेक आईडी से किया गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. तेजस्वी के इस पोस्ट में ब्लू टिक भी लगा हुआ है. इस पोस्ट में लालू यादव को ‘भगवान’ और ‘भारत का नेल्सन मंडेला’ कहा गया है. तेजस्वी यादव का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से इतना वायरल हुआ कि जेडीयू और बीजेपी नेताओं के बयान भी आने लगे. लेकिन बाद में आऱजेडी ने इस पोस्ट को फेक करार दिया. इस फेक पोस्ट में कुशवाहा समाज के बड़े नेता जगदेव प्रसाद के हत्यारों को भी सत्ता से उखाड़ फेंकने की बात कही गई है. खास बात है कि जब जगदेव प्रसाद की हत्या हुई थी तो राज्य में कांग्रेस की सरकार थी.
हर बेटे को पिता में भगवान नजर आता है. लेकिन चुनावी मौसम में जिस तरह से तेजस्वी यादव हॉट केक बने हुए हैं. ऐसे में पार्टी के समर्थक हों या विपक्षी उनके नाम का सहारा लेकर पोस्ट करते रहते हैं. ऐसा ही एक पोस्ट तेजस्वी यादव के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, जो गलत था. हालांकि, कई लोगों ने ब्लू टिक होने की वजह से इस पर प्रतिक्रिया देने लगे. लेकिन कुछ ही देर में इस पोस्ट की असली हकीकत सामने आ गई.
यूं ही लालू जी को भारत का नेल्सन मंडेला नहीं कहा जाता है। बहुत बड़ा कलेजा चाहिए यह कहने के लिए।
इस सदी के भगवान हैं आदरणीय लालू जी।
हम बिहारवासी कसम खाते हैं कि बाबू जगदेव कुशवाहा जी के हत्यारों को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे…!! pic.twitter.com/hGdhAP3EQc





