Last Updated:
Shashi Tharoor on Modi Trump Relation: शशि थरूर ने ट्रंप के भारत-अमेरिका रिश्तों पर बयान को सतही बताया, टैरिफ और अपमानजनक टिप्पणियों की आलोचना की, मोदी सरकार को संतुलन और सावधानी बरतने की सलाह दी.
थरूर ने खुलकर अपनी बात कही. (File Photo)नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका रिश्तों पर हाल ही में दिए गए सकारात्मक बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तत्पर प्रतिक्रिया चर्चा का विषय है. लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसपर एक अलग ही सोच रखते हैं. तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने सही समय पर रिश्तों की अहमियत पर जोर दिया है, लेकिन इसके साथ ही हकीकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
कैसे भूल जाएं अपमान?
थरूर ने कहा, “भारत और अमेरिका का रिश्ता व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का है और यही संदेश दुनिया को देना जरूरी भी है. लेकिन यह कहना गलत होगा कि सबकुछ सामान्य है. हमें ट्रंप और उनकी टीम की तरफ से लगाए गए 50% टैरिफ और दिए गए अपमानजनक बयानों को भूल जाना चाहिए. इन नीतियों का असर आम भारतीयों पर सीधे पड़ा है.” कांग्रेस सांसद ने ट्रंप के स्वभाव को ‘अनिश्चित’ बताया और कहा कि उनके बयानों ने भारत में कई बार नाराजगी और असंतोष पैदा किया है. उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों देशों की सरकारों और राजनयिकों को गंभीर मरम्मत का काम करना होगा. थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही ट्रंप का नया लहजा स्वागतयोग्य लगे, लेकिन इसे सावधानी के साथ देखना चाहिए.
#WATCH | Thiruvananthapuram: On PM Modi’s response to US President Donald Trump speaking positively on India-US relationship, Congress MP Shashi Tharoor says, “The Prime Minister was very quick to respond, and the Foreign Minister has also underscored the importance of the basic… pic.twitter.com/Iju3uZUkzl





