भारत » Dhurv Helicopter| Dhurv Helicopter TDS| Fault In Dhurv Helicopter| What Is TDS in Dhurv Helicopter| आखिर क्या है ध्रुव हेलिकॉप्टर में टेल ड्राइव शाफ्ट, गड़बड़ी की सूचना पर मच गई खलबली, खतरे का संकेत तो नहीं?

Dhurv Helicopter| Dhurv Helicopter TDS| Fault In Dhurv Helicopter| What Is TDS in Dhurv Helicopter| आखिर क्या है ध्रुव हेलिकॉप्टर में टेल ड्राइव शाफ्ट, गड़बड़ी की सूचना पर मच गई खलबली, खतरे का संकेत तो नहीं?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Dhurv Helicopter TDS: हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने ध्रुव हेलिकॉप्टर की रखरखाव पर जोर दिया है. साथ ही ड्राइव शाफ्ट (TDS) में बार-बार गड़बड़ी होने की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है. ये जानना जरूरी…और पढ़ें

ध्रुव हेलिकॉप्टर में TDS की गड़बड़ी की सूचना पर मची खलबली, जानें अंदर की बातआखिर ध्रुव हेलिकॉप्टर में टीडीएस क्या है, जिसकी चर्चा हो रही है? (फोटो-PTI)

Hal Helicopter: हाल ही में मीडिया की खबरों में ध्रुव हेलिकॉप्टर के टेल ड्राइव शाफ्ट (टीडीएस) में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर खलबली मच गई. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने सोमवार को बयान जारी करते वन टाइम टेस्ट या फिर जांच के आदेश दिए हैं. शनिवार, 6 सितंबर को हिंदुस्तान टाइम्स में स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) ध्रुव के टीडीएस में गड़बड़ी को लेकर खबर छपी थी. HAL ने ध्रुव हेलिकॉप्टर के TDS में गड़बड़ी के लिए पूरे बेड़े की वन-टाइम चेक (OTC) की जांच के आदेश दिए. हालांकि, HAL ने इन खबरों को एकतरफा और भ्रामक बताया.

HAL का मानना है कि TDS में गड़बड़ी के बाद OTC करने का आदेश एक सामान्य रखरखाव प्रक्रिया है. यह हेलिकॉप्टरों की उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करती है. HAL ने भारतीय सेना के साथ मिलकर एक्सपर्ट्स की टीमें गठित की हैं, जो इस गड़बड़ी की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच कर रही हैं.

टेल ड्राइव शाफ्ट (TDS) क्या है?

TDS ध्रुव हेलिकॉप्टर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह इंजन की शक्ति को टेल रोटर तक पहुंचाता है. यह टेल रोटर हेलिकॉप्टर के टॉर्क को संतुलित करता है, जिससे हेलिकॉप्टर की स्थिरता बनी रहती है और इसे दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाती हैं. TDS में किसी भी तरह की गड़बड़ी हेलिकॉप्टर की उड़ान को अस्थिर कर सकती है, जिसके कारण यह एक सुरक्षा-संवेदनशील घटक माना जाता है. हाल ही में 4 सितंबर 2025 को एक घटना में भारतीय सेना के ध्रुव हेलिकॉप्टर के TDS में खराबी पाई गई, जिसके बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (एविएशन) ने आर्मी, नेवी और वायुसेना के सभी ALH इकाइयों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा जांच के निर्देश जारी किए.

ध्रुव की विश्वसनीयता पर सवाल?

ध्रुव; एक स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) है. यह दो दशकों से भारतीय सेना की तीनों इकाई के सर्विस में है. हाल ही में उसके टीडीएस में गड़बड़ी पाए जाने के बाद से सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, HAL के बयान से साफ होता कि इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा नहीं कर सकते हैं. HAL ने कहा कि ध्रुव हेलिकॉप्टर ने 4.5 लाख से अधिक उड़ान घंटे पूरे किए हैं और यह भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और नागरिक संचालकों के लिए दो दशकों से अधिक समय से विश्वसनीय है.

ध्रुव का उपयोग

हाल की बाढ़ राहत और बचाव कार्यों में, जैसे उत्तराखंड और बिहार में, ध्रुव ने जोखिम भरे मिशनों में फंसे नागरिकों और CRPF कर्मियों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. HAL ने जोर दिया कि TDS की जांच और रखरखाव के निर्देश हेलिकॉप्टर की सुरक्षा के लिए नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं, न कि डिजाइन में कोई गंभीर खामी.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

ध्रुव हेलिकॉप्टर में TDS की गड़बड़ी की सूचना पर मची खलबली, जानें अंदर की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी