Last Updated:
Himachal Disaster: मंडी के बालीचौकी में एक सप्ताह से बिजली पानी संचार सेवा ठप है. बारिश से मार्केट धराशाई हो गई, 13 मकान दुकानें टूटीं. प्रशासन बहाली के लिए प्रयासरत है.
अब रविवार को मार्केट में एक और मकान गिर गया. यहां पर हालात ऐसे हैं कि पूरी मार्केट में एक हिस्सा धराशाई हो गया है.मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बालीचौकी उपमंडल में बीते एक सप्ताह से न तो बिजली है, न पानी और न ही संचार सेवा. एक सप्ताह से यहां हालात दिनों दिन गंभीर होते जा रहे हैं और अब रविवार को मार्केट में एक और मकान गिर गया. यहां पर हालात ऐसे हैं कि पूरी मार्केट मे एक हिस्सा पूरी तरह से धराशाई हो गया है.
आलम यह हो गया है कि क्षेत्र के लोगों को मदद मांगने के लिए कई किलोमीटर का पैदल सफर करके बालीचौकी पहुंचना पड़ रहा है. बालीचौकी निवासी दुनी चंद भारद्वाज और कौर सिंह ने औट पहुंचकर वहां पर अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के बाद पत्रकारों के साथ अपने क्षेत्र की दास्तां को साझा किया.
दुनी चंद ने बताया कि बीते दिनों जब बारिश हुई तो उससे क्षेत्र का सारा संपर्क ही कट गया. हालांकि सड़क सुविधा को बहाल कर दिया गया है लेकिन क्षेत्र में न तो बिजली बहाल हो पाई और न ही संचार सेवा. पानी के लिए भी लोगों को बरसात के पानी या फिर प्राकृतिक जल स्त्रोतों से गुुजारा करना पड़ रहा है. क्षेत्र में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई गिरने की कगार पर हैं. दूर दराज के इलाकों में जो नुकसान हुआ है उसकी तो कोई जानकारी भी नहीं आ पा रही है. इन क्षेत्रों में राशन की समस्या भी उत्पन्न होने लग गई है. संचार सुविधा न होने से लोगों को अपनी समस्याएं बताने के लिए कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करके उपमंडल मुख्यालय आए हैं.
एडीएम मंडी डा. मदन कुमार ने बताया कि बालीचौकी क्षेत्र के लिए जो सेवाएं बाधित हुई हैं उनकी बहाली के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें दिन रात मैदान में जुटी हुई हैं. स्वयं भी मौके पर जाकर सारी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. लोगों को राशन आदि की समस्या न हो, इसके लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं. जल्द ही बिजली और संचार की सेवाएं बहाल हो जाएंगी, इसके लिए दिन रात कार्य जारी है.
हिमाचल प्रदेशः मंडी के बालीचौकी की मार्केट में एक और घर गिरा. रविवार को मकान गिरने की वीडियो सामने आई है. इस मार्केट का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है.#HimachalPradesh pic.twitter.com/Z6t8A8rvop





