Last Updated:
Rahul Gandhi vs BJP: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए, बाढ़ प्रभावित कर्नाटक व पंजाब न जाने पर आलोचना की और मल्लिकार्जुन खरगे के व्यवहार पर भी टिप्पणी की.
बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. (फाइल फोटो)प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, “राहुल गांधी को उनकी छुट्टियों के लिए शुभकामनाएं. जब कोई नेता गंभीर नहीं होता है, तो यह बात तो स्वाभाविक ही है – ‘अब बहुत काम कर लिया है. अब थोड़ा आराम कर लूं.’ मैं राहुल गांधी को याद दिला दूं कि सार्वजनिक जीवन में कोई ब्रेक नहीं होता.” उन्होंने कहा, “यदि आप नेता हैं तो आपको लोगों के हितों के लिए उपलब्ध रहना होगा.”
प्रसाद ने कहा, “यह कैसा अहंकार है?” उन्होंने कहा कि किसान अपना दर्द साझा करने के लिए उनसे मिलने गया था. इससे पहले भाजपा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया था कि गांधी मलेशिया के लैंगकावी में “गोपनीय तौर पर छुट्टी” पर गए हैं.
उन्होंने कहा, “लगता है बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल कांग्रेस युवराज के लिए बहुत ज्यादा हो गई, इसलिए उन्हें छुट्टी पर जाना पड़ा. या फिर यह उन गुप्त बैठकों में से एक है, जिनके बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए?” उन्होंने कहा, “वैसे भी, जब लोग वास्तविक मुद्दों से जूझ रहे हैं, राहुल गांधी गायब होने और छुट्टियां मनाने की कला में निपुणता हासिल करने में व्यस्त हैं.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 08, 2025, 19:32 IST





