भारत » Nepal protest Maj Gen GD Bakshi | Nepal violence Hindu connection: नेपाल बवाल के पीछे हाथ क‍िसका? मेजर जनरल जीडी बख्शी ने समझाया, बोले-भारत तुरंत दखल दे

Nepal protest Maj Gen GD Bakshi | Nepal violence Hindu connection: नेपाल बवाल के पीछे हाथ क‍िसका? मेजर जनरल जीडी बख्शी ने समझाया, बोले-भारत तुरंत दखल दे

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Nepal violence Hindu connection: नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर बवाल, संसद में घुसपैठ और हिंसा में 20 से ज्यादा मौतें. मेजर जनरल जीडी बख्शी ने इसे हिंदू राष्ट्र बहाली से जोड़ा, भारत से हस्तक्षेप की मांग की.

नेपाल बवाल के पीछे हाथ क‍िसका? मेजर जनरल जीडी बख्शी ने समझायानेपाल में भारी विरोध प्रदर्शन रात में भी जारी रहा.
नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है. सोमवार को प्रदर्शनकारी उग्र हो गए. संसद में घुस गए. प्रधानमंत्री आवास पर पथराव क‍िया. इसके बाद सेना को गोल‍ियां चलानी पड़ीं, जिसमें 20 से ज्‍यादा लोग मारे गए. सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. नेपाल के प्रधानमंत्री ने साफ कहा क‍ि वे सोशल मीडिया पर लगा बैन नहीं हटाएंगे, भले इसके ल‍िए उन्‍हें अपनी कुर्सी ही क्‍यों न गंवानी पड़े. वे इसे सुरक्षा से जुड़ा मामला बता रहे हैं. लेकिन इंडियन आर्मी से रिटायर मेजर जनरल जीडी बख्शी ने इस संकट को हिंदू राष्ट्र की बहाली और नेपाल की आंतरिक अस्थिरता से जोड़ा है. उन्‍होंने बताया क‍ि इसका ह‍िन्‍दू कनेक्‍शन क्‍या है? साथ ही कहा, भारत को इस संकट में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करना चाहिए, क्योंकि यह न केवल नेपाल, बल्कि भारत की सुरक्षा और सांस्कृतिक हितों से भी जुड़ा है.

मेजर जनरल जीडी बख्शी ने एक्‍स पर लिखा, सालों से यह साफ हो गया है कि नेपाल के लोग लगातार नाराज और हतोत्साहित हो रहे हैं. केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट सरकार ने भ्रष्टाचार और स्वार्थ के मामले में अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत किया है. वहीं, विपक्ष केवल गठबंधन में शामिल होने की कोशिश करता है और सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठाता. मीडिया के पास इस पर प्रभाव डालने की शक्ति भी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी