Last Updated:
Mausam News: गुजरात के बनसकठा और कच्छ में भारी बारिश से बुरा हाल है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जमीन धंसने की खबर आ रही है. पंजाब में आई बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है. 50 लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, बंगाल …और पढ़ें
गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आज के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए जुड़े रहें.Weather News: उत्तर भारत का बारिश से बुरा हाल है. कई राज्य बाढ़ से त्रस्त हैं. पंजाब से लेकर गुजरात का बुरा हाल है, तो बिहार में कई इलाके बारिश के इंतजार में हैं. वहीं, मौसम विभाग ने अपने ताजा रिपोर्ट में आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है.
- स्काईमेट वेदर के अनुसार मानसून की बरसात को फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) ही बनाए रखेगा. यह सिस्टम अगले 4–5 दिन तक वहीं घूमता रहेगा और 12–13 सितंबर को कमजोर रूप में अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ेगा. लेकिन इसका असर केवल तटीय और मध्य भारत तक सीमित रहेगा. चूंकि मानसून की विदाई का समय नज़दीक है, इसलिए ऐसे सिस्टम अब राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक पहुंचने में कमजोर पड़ जाते हैं.
इधर पंजाब में भारी बारिश से आई बाढ़ ने अब तक 51 लोगों की जान ले ली है. वहीं, इस बाढ़ में अब तक 1.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें तबाह हो गई हैं. बचाव अभियान जारी है. वहीं, राहत वाली खबर है कि मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में पंजाब में किसी प्रकार के बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है और बाढ़ का जलस्तर भी कम होने लगा है.
वहीं, जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद एक नई आफत के आने से लोग परेशान हैं. जम्मू ज़िले के खैरी गांव में इन दिनों हालात बेहद भयावह बने हुए हैं. अचानक जमीन में आई दरारों ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है. देखते ही देखते, लोगों की आंखों के सामने उनके सपनों का घर मलबे में बदल गया. गांव के अलग-अलग हिस्सों में तीन घर पूरी तरह से जमींदोज हो चुके हैं जबकि कई और मकानों की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं. लोग दहशत में हैं कि अगला नंबर कहीं उनके घर का न हो.

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 09, 2025, 06:09 IST





