भारत » Vice President Election Live Updates: राधाकृष्णन या सुदर्शन… कौन बनेंगे अगले उपराष्ट्रपति? NDA ने बनाया जीत का प्लान

Vice President Election Live Updates: राधाकृष्णन या सुदर्शन… कौन बनेंगे अगले उपराष्ट्रपति? NDA ने बनाया जीत का प्लान

Facebook
Twitter
WhatsApp

September 9, 2025 07:45 IST

उपराष्ट्रपति चुनाव लाइव अपडेट्स : जीत नहीं, जीत की मार्जिन पर बीजेपी का फोकस

उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए जरूरी संख्याबल पर नजर डालें तो इसमें एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि बीजेपी के लिए इस चुनाव में सिर्फ जीत मायने नहीं रखती, बल्कि इस जीत का मार्जिन और भी ज्यादा अहम हो गया है.

इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसद वोट डालते हैं. हालांकि नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) और बीआरएस के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने चुनाव से दूरी बनाने का ऐलान किया है. ऐसे में वोटरों की संख्या घटकर 770 रह जाएगी और बहुमत का आंकड़ा 386 पर आ जाएगा.

राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से एनडीए को इस चुनाव में करीब 436 वोट मिलने की संभावना है. यानी, जहां जीत के लिए 386 वोट पर्याप्त हैं, वहीं एनडीए लगभग 50 वोटों के अतिरिक्त मार्जिन के साथ जीत दर्ज कर सकता है.

जानकारों के मुताबिक, इस बड़े अंतर की तलाश बीजेपी के आत्मविश्वास और ‘मोरल विक्ट्री’ वाले तंज से उपजे घाव को भरने की कोशिश है. पिछले कई चुनावी जीतों के बावजूद एनडीए इस मार्जिन से अपनी ताकत का नया संदेश देना चाहता है.

September 9, 2025 07:33 IST

Vice President Election Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव में सबसे पहले पीएम मोदी डालेंगे वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे सबसे पहले मतदान करेंगे. इसके बाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सांसद वोट डालेंगे. वोटिंग पूरी होने के बाद पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर रवाना होंगे.

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि गुप्त मतदान होने के बावजूद NDA प्रत्याशी को गठबंधन के वोट से ज्यादा समर्थन मिलेगा. रिजीजू ने कहा, ‘यह देशहित में है कि राष्ट्रवादी विचारधारा वाला व्यक्ति उपराष्ट्रपति बने.’ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और रामदास अठावले ने भी दावा किया कि राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी