Last Updated:
Vice President Election Result: सी पी राधाकृष्णन ने एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में 452 वोटों से जीत दर्ज की. विपक्षी सांसदों की क्रॉस-वोटिंग उनकी बड़े पैमाने पर स्वीकृति को दिखाती है.
उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले सी.पी. राधाकृष्णन का अभिवादन करते पीएम मोदी. (पीटीआई)राधाकृष्णन को वोट देने वाले सभी सांसदों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए उम्मीदवार ने 452 वोट हासिल करके उपराष्ट्रपति चुनाव जीता और उन्हें कुछ विपक्षी सांसदों का भी समर्थन मिला. उन्होंने कहा, ‘विपक्षी खेमे के लगभग 40 सांसदों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर राजग के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राधाकृष्णन का समर्थन किया.’ उन्होंने संसद भवन परिसर में ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, “हम उनके प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 09, 2025, 23:56 IST





