Last Updated:
Today Weather Report: देश भर के कई इलाकों में मानसून सुस्त पड़ा हुआ है. मगर बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में हलचल की वजह से मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. आने वाले तीन से चार दिनों तक बिहार बंगाल झारखंड असम सिक्किम अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. आईए जानते हैं देश भर में आज के मौसम का हाल.
बंगाल की खाड़ी में हलचल से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट. (फोटो-PTI File Photo )Weather News: मानसून धीरे-धीरे सुस्त होना शुरू हो गया है. देश भर के कई लाख को खास करके पश्चिमी हिस्सों में मानसून का असर कम हो रहा है. वहीं पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश की तबाही का अलर्ट जारी हुआ है. भारतीय मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और असम के ऊपर बन रहा है. इसकी वजह से पूर्वी भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में लो प्रेशर एरिया और बंगाल की खाड़ी से लगे सिक्किम, दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और हिमालय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून का टर्फ जो राजस्थान के श्रीगंगानगर से पटना होते हुए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बंगाल की खाड़ी कड़ी तक जा रहा है, इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश होगी. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में 15 सितंबर, पश्चिम मध्य प्रदेश में 17 तक, झारखंड में 15 और 16, दार्जिलिंग और सिक्किम में 13 सितंबर को मूसलाधार बारिश की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर का हाल
जानें मौसम का पैटर्न
मौसम विभाग ने बनाया बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अगले 24 घंटे में एक नया लोकप्रिय बने से तेलंगाना महाराष्ट्र और कर्नाटक का मौसम प्रभावित होगा इसकी वजह से 13 से 16 सितंबर के बीच उत्तरी कर्नाटक तेलंगाना सीमावर्ती महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश होगी. अगर मानसून की पैटर्न को समझे तो गुरुवार से ही सोलापुर और बेंगलुरु में बारिश दर्ज की गई.
बढ़ेगी बारिश की हलचल

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 12, 2025, 06:18 IST





