भारत » PM Modi on Nepal Sushila Karki | Nepal News | मणिपुर से PM मोदी का नेपाल संदेश: सुशीला कार्की को दी बधाई, बोले- हिमालय की गोद में भारत का सच्चा मित्र

PM Modi on Nepal Sushila Karki | Nepal News | मणिपुर से PM मोदी का नेपाल संदेश: सुशीला कार्की को दी बधाई, बोले- हिमालय की गोद में भारत का सच्चा मित्र

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

PM Modi on Nepal Sushila Karki: मणिपुर से पीएम मोदी ने नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई दी. पीएम मोदी बोले- नेपाल भारत का सच्चा मित्र है और दोनों देशों का रिश्ता साझा संस्कृति व विश्वास से गहराई से जुड़ा है.

मणिपुर से PM मोदी का नेपाल संदेश: सुशीला कार्की को दी बधाई, दोस्ती का जिक्रमणिपुर से पीएम मोदी ने नेपाल की नई अंतरिम पीएम सुशीला कार्की को बधाई दी. (फोटो PTI)
PM Modi on Nepal Sushila Karki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की धरती से पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र देश नेपाल को एक खास संदेश दिया. उन्होंने नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई देते हुए कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोसी होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिश्ता आस्था, विश्वास और साझा इतिहास से गहराई से जुड़ा है. पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि सुशीला कार्की नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि की राह को मजबूत करेंगी.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हिमालय की गोद में बसा नेपाल भारत का सच्चा मित्र है. उन्होंने साफ कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ओर से वे सुशीला कार्की को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. उन्होंने इसे न सिर्फ नेपाल बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए अहम कदम बताया.

युवाओं की नई सोच पर पीएम मोदी का जिक्र
मोदी ने नेपाल में हाल ही में दिखी युवाओं की सकारात्मक पहल की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से नेपाल के युवक-युवतियां सड़कों पर सफाई और रंग-रोगन का काम कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर आई इन तस्वीरों को उन्होंने भी देखा और यह न केवल प्रेरणादायक है बल्कि नेपाल के नवोदय का साफ संकेत है.

उन्होंने कहा कि यह पहल यह दर्शाती है कि नेपाल की युवा पीढ़ी अपने देश को बदलने की दिशा में कदम उठा रही है. पीएम मोदी ने इस सोच को नेपाल के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया.

उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत को विश्वास है कि नेपाल अपनी नई यात्रा में शांति और स्थिरता के साथ आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा, “मैं नेपाल को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं. नेपाल के लोग अपने प्रयासों और सकारात्मक सोच से देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.”

भारत-नेपाल रिश्तों पर खास जोर
पीएम मोदी ने एक बार फिर कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता राजनीति से परे है. यह रिश्ता साझा सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक आस्था और गहरी मित्रता पर आधारित है. उन्होंने इसे दो देशों की “जनता से जनता” के स्तर पर जुड़ाव का रिश्ता बताया. पीएम मोदी ने अपने बयान में न सिर्फ नेपाल की नई अंतरिम सरकार को शुभकामनाएं दीं बल्कि भारत-नेपाल रिश्तों की मजबूती का भी स्पष्ट संदेश दिया.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

मणिपुर से PM मोदी का नेपाल संदेश: सुशीला कार्की को दी बधाई, दोस्ती का जिक्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी