Last Updated:
Kuki-Meitei Conflict: मणिपुर के कुकी-जो समुदाय के 10 विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जातीय संघर्ष के शीघ्र समाधान और अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग की है.
इंफाल के रिलीफ कैम्प में पीड़ितों से मिले पीएम मोदी. प्रधानमंत्री मोदी को सौंपे गए एक संयुक्त ज्ञापन में, सात भाजपा विधायकों सहित 10 विधायकों ने आरोप लगाया कि समुदाय को ‘जातीय उत्पीड़न’ का सामना करना पड़ा और घाटी के इलाकों से उनका ‘पूरी तरह सफाया’ कर दिया गया. राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में कुकी बहुसंख्यक हैं, जबकि मेइती घाटी क्षेत्र में बहुल हैं.
उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि केवल इसी से हमारे लोगों में स्थायी शांति, सुरक्षा, न्याय और अपनेपन की भावना आएगी.’ जुलाई 2023 में, कुकी समुदाय से जुड़े इन 10 आदिवासी विधायकों ने हिंसक झड़पों के मद्देनजर केंद्र से अपने समुदाय के लिए एक अलग प्रशासन गठित करने का आग्रह किया था.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
September 13, 2025, 22:39 IST





