भारत » Indian Army Advanced Drone: सुपर ड्रोन: 20,000 फीट से निगरानी, भारत की नई आंख

Indian Army Advanced Drone: सुपर ड्रोन: 20,000 फीट से निगरानी, भारत की नई आंख

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Indian Army Advanced Drone: भारत 20,000 फीट तक निगरानी कर सकने वाले ‘सुपर ड्रोन’ तैनात कर रहा है. हाई-अल्टीट्यूड RPA और MALE प्लेटफॉर्म सीमाओं पर 24×7 निगरानी, सटीक टार्गेटिंग और तेज प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे.

भारत की नई 'आंख' से दुश्मन की नींद हराम, 20 हजार फीट से भी करेंगे शिकार!भारत हाई-अल्टीट्यूड हाइब्रिड RPA और MALE ड्रोन लेकर आ रहा है. (AI फोटो)
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ जमीन पर नहीं, हवा में भी अपना दबदबा बढ़ा रहा है. और वह भी 20,000 फीट की ऊंचाई से बिलकुल नए तरीके से. आने वाले सालों में भारतीय वायु, थल और नौसेना तेज-तर्रार, लंबी उड़ान और हाई-अल्टीट्यूड निगरानी करने वाले एडवांस ड्रोन तैनात कर रही हैं. यह ‘सुपर ड्रोन’ सीमाओं पर 24 घंटे लगातार निगरानी, हाई-प्रेसिशन टार्गेटिंग और संकट में तेज प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगा. इसके अलावा पड़ोस के किसी भी अघोषित हरकत का हिसाब बराबर रहेगा.

अब सैन्य रणनीति सिर्फ सैनिकों और बंकरों तक सीमित नहीं रहेगी. यह टेक्नोलॉजी-ड्रिवन होगी. 15 साल के रक्षा आधुनिकीकरण रोडमैप के तहत यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि हमारी सेना को समय रहते ऐसी ताकत मिल सके जो दुश्मन की हर चाल को हवा में ही पकड़ ले.

MALE ड्रोन- लंबे समय तक निगरानी, 24 घंटे कवरेज
मध्यम ऊंचाई और लंबी उड़ान (MALE) वाले ड्रोन 30-40 हजार फीट तक काम कर सकते हैं और 24 घंटे से भी अधिक समय एयरबोर्न रहकर सतत कवरेज देंगे. तीनों सेवाएं मिलकर करीब 120 से ज़्यादा ऐसे प्लेटफ़ॉर्म तैनात करने की योजना बना रही हैं. जिससे सीमाओं पर वास्तविक-समय निगरानी और हॉटस्पॉट पर लगातार नजर बन जाएगी.

खरीदारी का मकसद- आत्मनिर्भरता और गति
यह खरीद केवल आंकड़ों का खेल नहीं है. यह मेक-इन-इंडिया के तहत रक्षा उद्योग को चेतावनी भी है कि वक्त आ गया है कि देश में ही हथियारों से लैस ड्रोन निर्मित हों. टेक्नोलॉजी पर्स्पेक्टिव एंड कैपेबिलिटी रोडमैप का उद्देश्य यही है कि इंडस्ट्री को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाए, ताकि आपूर्ति-श्रृंखला तेज और भरोसेमंद रहे.

ड्रोन क्यों बनेंगे गेम-चेंजर?
आज के युद्ध में इन उड़ने वाली आंखों की भूमिका निर्णायक है. वे दुश्मन की हरकतें पकड़ती हैं. टारगेटेड हमलों को सटीक बनाती हैं और कम जोखिम में बड़े नुकसान पहुंचाने में मदद करती हैं. पाकिस्तान-चीन जैसे मोर्चों पर यह प्लेटफॉर्म हमारी ताकत को गुणा कर देंगे और विरोधी को सोचने पर मजबूर कर देंगे कि कोई भी अघोषित चाल अब छुपी नहीं रह सकती.

असल संदेश: गति, टेक्नोलॉजी और भय
‘सुपर ड्रोन’ सिर्फ एक डिवाइस नहीं; यह संदेश है- भारत अब हर ऊंचाई पर नजर रखेगा, हर गति पर जवाब देगा. सीमाओं पर जो भी हरकत होगी, उसकी तस्वीरें, डेटा और निर्णय हवा में बनेंगे. और जो भी सोए हुए खतरे हैं, वे अब आराम से नहीं सो पाएंगे.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

भारत की नई ‘आंख’ से दुश्मन की नींद हराम, 20 हजार फीट से भी करेंगे शिकार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी