Last Updated:
Prayagraj News: प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार और राहगीरों समेत 7 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को एसआरएन ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने मचाया तांडव. Photo-AIयह हादसा पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन अंतर्गत घूरपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर के पास रविवार शाम लगभग 4 बजे हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में एक बाइक सवार और राहगीरों समेत कुल 7 लोग घायल हो गए. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
घायलों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कार चालक की पहचान अनुराग शर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे कार समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ कर रही है. विवेक यादव ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें
Prayagraj,Prayagraj,Uttar Pradesh
September 14, 2025, 22:17 IST





