भारत » Petrol Diesel New Rate : यूपी में 35 पैसे सस्‍ता हुआ पेट्रोल, बिहार में बढ़ गए दाम, देखें बाकी शहरों का रेट

Petrol Diesel New Rate : यूपी में 35 पैसे सस्‍ता हुआ पेट्रोल, बिहार में बढ़ गए दाम, देखें बाकी शहरों का रेट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है. आज यूपी में पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता हो गया है तो बिहार में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं.

यूपी में पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता, बिहार में बढ़ गए दाम, देखें बाकी शहरों का रेटग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.
नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें पिछले कई दिनों से 67 डॉलर के आसपास टिकी हुई हैं. इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई शहरों में कटौती दिख रही है. आज यूपी में पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता हुआ है तो बिहार में भी इसकी कीमतों में बदलाव दिख रहा है. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 35 पैसे ससता होकर 94.77 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 40 पैसे गिरा और 87.89 रुपये लीटर पहुंच गया है. राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 11 पैसे गिरावट के साथ 94.58 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 13 पैसे गिरकर 87.68 रुपये लीटर बिक रहा है. इसके उलट बिहार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 51 पैसे बढ़त के साथ 106.11 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 49 पैसे बढ़कर 92.32 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतें मामूली रूप से बढ़ गई हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 67.07 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 62.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– लखनऊ में पेट्रोल 94.58 रुपये और डीजल 87.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 106.11 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

यूपी में पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता, बिहार में बढ़ गए दाम, देखें बाकी शहरों का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी