भारत » Vantara News- वंतारा: 200+ हाथी, विश्वस्तरीय देखभाल तकनीक और सुप्रीम कोर्ट की क्लीन चिट

Vantara News- वंतारा: 200+ हाथी, विश्वस्तरीय देखभाल तकनीक और सुप्रीम कोर्ट की क्लीन चिट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Vantara News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (SIT), जो वंतारा के मामलों की जांच कर रहा था, ने गुजरात के जामनगर में स्थित इस प्राणी बचाव और पुनर्वास केंद्र को क्लीन चिट दे दी है. लाइव लॉ के अनुसार एससी बेंच ने SIT रिपोर्ट देखने के बाद कहा, “वंतारा कानूनों का सख्ती से पालन कर रहा है; इसे बदनाम न करें.”

सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को वंतारा के खिलाफ कानूनों के अनुपालन और भारत और विदेश से जानवरों, विशेष रूप से हाथियों, के अधिग्रहण के आरोपों के बीच फैक्ट-फाइंडिंग जांच के लिए SIT का गठन किया था.

यहां वंतारा के बारे में पांच बातें हैं जो इसे अलग बनाती हैं:

1. अनंत अंबानी के नेतृत्व में शुरू हुआ वंतारा (Vantara) भारत का अपनी तरह का पहला प्राणी बचाव और पुनर्वास केंद्र है. यह गुजरात के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट में 3,000 एकड़ में फैला है और ग्लोबल वाइल्डलाइफ़ कंजरवेशन में अहम योगदान देने का लक्ष्य रखता है.

2. वंतारा का मुख्य ध्यान एडवांस्ड एनिमल केयर और कंजरवेशन पर है. यहां अत्याधुनिक अस्पताल, रिसर्च और एजुकेशन सेंटर हैं. साथ ही वंतारा ने IUCN और WWF जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों और यूनिवर्सिटीज़ के साथ रिसर्च और सहयोग भी जोड़ा है.

3. पिछले कुछ सालों में वंतारा ने 200 से अधिक हाथियों, हजारों पक्षियों, सरीसृपों और जानवरों को बचाकर नई जिंदगी दी है. इस पहल के तहत गैंडा, तेंदुआ और मगरमच्छ पुनर्वास (Rhino, Leopard, Crocodile Rehabilitation) जैसे प्रोजेक्ट्स भी चलाए जा रहे हैं.

4. वंतारा का एनिमल हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च सेंटर 1 लाख वर्गफुट में फैला है. इसमें ICU, MRI, CT Scan, Ultrasound, Endoscopy, Dialysis, OR1 Live Surgery Video Conferencing Technology, Blood Plasma Separator जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. जो भारत में पहली बार इस स्तर पर उपलब्ध कराई गई हैं.

5. आज वंतारा के संरक्षण क्षेत्र में 200+ हाथी, यहां 300 से ज़्यादा बड़े शिकारी जानवर (जैसे बाघ, शेर, जगुआर, तेंदुए), 300 से ज्यादा शाकाहारी जानवर (जैसे हिरण), और 1200 से ज्यादा रेंगने वाले जीव (जैसे मगरमच्छ, सांप, कछुए) हैं. सुरक्षित जीवन जी रहे हैं. यह केंद्र अब वैश्विक स्तर पर सस्टेनेबल वाइल्डलाइफ़ हैबिटैट के रूप में जाना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी