Last Updated:
ओडिशा के पुरी में एक कॉलेज छात्रा के साथ दिल दहलाने वाली घटना घटी है. कुछ आवारा लड़के 19 साल की छात्रा के साथ गैंग रेप करके फरार हो गए. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बीच पर कॉलेज छात्रा से गैंग रेप. (प्रतिकात्मक तस्वीर)Odisha News: ओडिशा के पुरी जिले में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया. 19 साल की कॉलेज छात्रा के साथ समंद्र के बीच के पास गैंगरेप की खबर आ रही है. पुलिस ने तीन तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपी फरार हैं. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चला रही है. यह घटना शनिवार दोपहर हुई, लेकिन पीड़िता ने सदमे से उबरने के बाद सोमवार शाम को ब्रह्मगिरि थाने में एफआईआर दर्ज कराई.
बॉयफ्रेंड को बांध कर घटना को दिया अंजाम
इस दौरान अन्य सदस्यों ने पीड़िता के साथी के हाथ बांध दिए थे, ताकि वह विरोध न कर सके. एसपी ने बताया, ‘पीड़िता की शिकायत के आधार पर हमने तुरंत कार्रवाई की. तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और जांच में वीडियो-फोटो का इस्तेमाल महत्वपूर्ण रहा. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है. उसे आवश्यक मेडिकल सहायता दी जा रही है.’
टूरिस्टों से भरा रहता है ये जगह
इसी साल गोपालपुर में हुई थी घटना
यह मामला जून 2025 में गंजम जिले के गोपालपुर बीच पर हुई एक अन्य गैंगरेप घटना की जैसी ही है, जहां 10 लोगों ने एक कॉलेज छात्रा के साथ बलात्कार किया था. उस समय 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. दोनों घटनाओं की वजह से ओडिश में टूरिस्ट स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जाने लगी है. वहीं, सोशल मीडिया पर #JusticeForPuriVictim जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं.

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 16, 2025, 09:11 IST





