Last Updated:
Foreign Citizens in India: एनसीबी ने राज्यों को उन विदेशी नागरिकों की पहचान करने को कहा, जिनमें ज्यादातर अफ्रीकी देश के हैं और मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त हैं. 2024 में 660 विदेशी गिरफ्तार हुए.
वीजा खत्म होने के बाद कई विदेशी नागरिक भारत में रुके हुए हैं. (फाइल फोटो)देश की संघीय मादक पदार्थ निरोधक एजेंसी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भेजकर ऐसे लोगों का पता लगाने और संशोधित विदेशी अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. यह अधिनियम भारत में विदेशियों के आव्रजन, प्रवेश और प्रवास को नियंत्रित करता है.
एनसीबी की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में विभिन्न एजेंसियों ने मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों में कथित रूप से लिप्त कुल 660 विदेशियों को गिरफ्तार किया. रिपोर्ट में बताया गया कि इनमें से 203 नागरिक नेपाल से, 106 नाइजीरिया से, 25 म्यांमा से, 18 बांग्लादेश से, 14 आइवरी कोस्ट से और 13 घाना से थे. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा 200 से ज्यादा ऐसे लोग भी थे, जिनकी राष्ट्रीयता की पहचान नहीं हो पाई.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 16, 2025, 22:17 IST





