Last Updated:
Nitin Gadkari News: नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में कहा कि जाति, भाषा के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है, देश की प्रगति एकजुटता में है. आरएसएस में भेदभाव नहीं होता.
नितिन गडकरी ने कहा कि जाति और भाषा के नाम पर समाज को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. (फाइल फोटो)केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि आज… पिछड़ापन एक राजनीतिक स्वार्थ बनता जा रहा है. हर कोई कहता है, ‘मैं पिछड़ा हूं, मैं पिछड़ा हूं’… जाति, भाषा और हर चीज के नाम पर समाज को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.”
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 साल की यात्रा पर चर्चा करते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि विरोधियों ने भी कई मौकों पर संघ को “जातिवादी और सांप्रदायिक कहकर बदनाम किया है.” उन्होंने कहा, “संघ में किसी की जाति नहीं पूछी जाती. संघ में कोई भेदभाव, छुआछूत नहीं है.” गडकरी ने कहा, “हम दुनिया में सभी के कल्याण और प्रगति की कामना करते हैं, यहां तक कि उन लोगों की भी जो हमारा विरोध करते हैं.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 16, 2025, 23:16 IST





