Last Updated:
IRCTC Aadhaar Link- पहली अक्तूबर से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए नियम सख्त होने जा रहे हैं. ऐसे में आम लोग किस समय रजिर्वेशन कराएं जब कंफर्म टिकट मिलने की पूरी संभावना हो.
पहली अक्तूबर से लागू होने जा रहे हैं नए नियम.भारतीय रेलवे ने गलत तरीके से टिकट बुकिंग कराने वालों पर रोक लगाने के लिए पहले तत्काल बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी यूजर्स के लिए आधार अनिवार्य किया था. अब बुकिंग खुलने के शुरुआती 10 मिनट तक के लिए भी आधार लिंक अनिवार्य कर दिया है. नए नियम से आधार लिंक वाले यूजर्स को टिकट मिलने की अधिक संभावना है.
सुबह 8 बजे बुकिंग खुलते ही देशभर के आईआरसीटीसी यूजर्स रिजर्वेशन कराने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं. इस वजह से सर्वर धीमा हो जाता है. ज्यादातर यूजर्स के इंटरनेट सामान्य रहती है. ऐसे में समय लगता है. इस बीच कंफर्म टिकट बुक हो जाती हैं. आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट के पास इंटरनेट की स्पीड तेज होती है, लेकिन शुरुआती 10 मिनट उन्हें अनुमति नहीं होती है. पर अगर कोई व्यक्ति 10 मिनट का सयम पूरा होते ही आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट के पास से रिजर्वेशन कराए तो सामान्य यूजर के मुकाबले कंफर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक होगी.
अधिक संभावना वाला समय केवल 5 मिनट तक ही रहेगा, इसके बाद सभी यूजर्स ( बगैर आधार लिंक) वाले आ जाएंगे, एक साथ बुकिंग कराने वालों की भीड़ बढ़ेगी. इसलिए सुबह 8.10 से लेकर 8.15 तक अधिकृत एजेंट से रिजर्वेशन कराने में कंफर्म टिकट मिलने की पूरी संभावना होगी.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 17, 2025, 09:08 IST





