खेल » करिश्मा कपूर के बच्चों को अब तक नहीं मिले हक के 1900 करोड़, सौतेली मां ने की दगाबाजी, कब्जाई प्रॉपर्टी?

करिश्मा कपूर के बच्चों को अब तक नहीं मिले हक के 1900 करोड़, सौतेली मां ने की दगाबाजी, कब्जाई प्रॉपर्टी?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर के खिलाफ दगाबाजी का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक संपत्ति के सारे दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया है. लेकिन खबर है जो दावा कोर्ट में प्रिया के वकील ने किया वो गलत है.

करिश्मा के बच्चों को नहीं मिले हक के 1900 करोड़, सौतेली मां ने की दगाबाजी!संजय के निधन के करीब तीन महीने के बाद करिश्मा के दोनों बच्चे समायरा और किआन भी संपत्ति में हिस्से की मांग कर रहे हैं और हाईकोर्ट जा पहुंचे हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘लोलो’ यानी करिश्मा कपूर और उनके लाइमलाइट से दूर रहने वाले बच्चे समायरा कपूर और कियान कपूर सुर्खियों में हैं. करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और जाने माने बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर घर में ही क्लेश मचा हुआ है. मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है. पहले संजय कपूर की मां फिर बहन और अब करिश्मा के बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर के खिलाफ दगाबाजी का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि उनके पिता की वसीयत को दबाया गया और उसमें हेराफेरी की गई.

समायरा कपूर और कियान कपूर की याचिका पर पिछले हफ्ते कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसपर प्रिया कपूर के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में दावा किया कि करिश्मा के बच्चों को आरके फैमिली ट्रस्ट के माध्यम से 1900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. लेकिन अब खबर है कि करिश्मा कपूर के बच्चों को उनके हक की कोई रकम नहीं मिली है.

करिश्मा कपूर के बच्चों को नहीं मिले हक के 1900 करोड़

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह राशि सोना कॉमस्टार के शेयरों के मूल्य पर आधारित है, लेकिन बच्चों को अभी तक कोई शेयर नहीं मिला है. एक सूत्र ने बताया, ‘इन संपत्तियों का नियंत्रण प्रिया सचदेव कपूर के पास है और बच्चों को इन तक कोई पहुंच नहीं है.’

वसीयत की जानकारी नहीं दी गई

रिपोर्ट्स के अनुसार, समायरा और कियान को अभी तक उनके पिता की वसीयत की कॉपी या उनकी निजी संपत्तियों का कोई विवरण नहीं मिला है. करिश्मा के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा, ‘यह मुकदमा ट्रस्ट के लाभों के बारे में नहीं, बल्कि संजय कपूर के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनकी निजी संपत्तियों में उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए है.’

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर को 12 जून 2025 तक की सभी चल और अचल संपत्तियों का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा, ‘प्रतिवादी नंबर 1 (प्रिया) को 12 जून 2025 तक की सभी संपत्तियों की सूची दाखिल करनी होगी.’ कोर्ट ने वसीयत की जांच की और इसे प्रिया के वकीलों को लौटा दिया, लेकिन सुझाव दिया कि इसे समायरा और कियान के साथ साझा किया जा सकता है, लेकिन उन्हें नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर साइन करना होगा.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

करिश्मा के बच्चों को नहीं मिले हक के 1900 करोड़, सौतेली मां ने की दगाबाजी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी