खेल » PM Modi के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं

PM Modi के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने बधाई दी. शाहरुख और आमिर ने प्रधानमंत्री के देश के विकास में दिए योगदान को सराहते हुए बधाई. इतना ही कई बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं.

शाहरुख, सलमान और आमिर ने PM Modi को किया बर्थडे विश, SRK बोले- 'छोटे शहर...'पीएम मोदी को शाहरुख, सलमान खान और आमिर खान ने जन्मदिन की बधाई दी.
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश की बड़ी शख्सियतें उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं. पूरी बॉलीवुड बिरादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का जश्न सोशल मीडिया पर मनाते हुए उन्हें बधाई दी है. बॉलीवुड के तीनों खान भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते दिखे. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने एक विशेष वीडियो संदेश में पीएम मोदी को बधाई देते हुए अपने मन की बात उनसे शेयर की. शाहरुख खान ने इसमें कहा, “आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का पीएम मोदी का सफर बेहद प्रेरणादायक है.”

शाहरुख खान ने आगे कहा, “इस जर्नी में मैं आपका अनुशासन, आपकी कड़ी मेहनत और देश के प्रति आपके समर्पण को देख सकता हूं. सच तो यह है कि 75 साल की उम्र में भी आपकी गति और ऊर्जा हम जैसे युवाओं को भी पीछे छोड़ देती है. इसलिए मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ, निरोगी और खुश रहें.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी