खेल » Disha Patni House Firing Case : दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Disha Patni House Firing Case : दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Disha Patni House Firing Update : बदमाशों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी गोहाना रोड सोनीपत के रूप में हुई है. दोनों एसटीएफ नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली के ज्वाइंट ऑपरेशन में मारे गए.

लखनऊ. बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग (Disha Patani Firing Case) के मामले में बड़ा अपडेट है. फायरिंग में शामिल दोनों बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं. बदमाशों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी गोहाना रोड सोनीपत के रूप में हुई है. दोनों बदमाश एसटीएफ नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली के ज्वाइंट ऑपरेशन में मारे गए. ये मुठभेड़ ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में हुई. बदमाश रोहित गोदारा गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य था. रविंद्र कई वारदातों में शामिल था. मौके से क्लॉक, जिगाना पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है. दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था.

लगाई गई थी पांच टीमें

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर दो दिन में दूसरी बार हमला हुआ था. पहली बार फायरिंग 11 सितंबर को सुबह करीब 4 बजकर 33 मिनट पर हुई थी. जबकि दूसरी घटना 12 सिंतबर को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर हुई थी. अभी तक इस फायरिंग मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी. घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं. जांच के दौरान गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ की वायरल पोस्ट और ऑडियो भी जांच का हिस्सा बनाए गए.

रोहित गोदारा ने फायरिंग को बताया था ट्रेलर
रोहित गोदारा ने अपनी पोस्ट में कहा था कि यह हमला खुशबू पाटनी की वजह से किया है. रोहित का कहना है कि खुशबू ने प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी की थी. यह उसी क बदला है. रोहित गोदारा के वायरल पोस्ट में लिखा , ‘जो हमारे धर्म और संतों के खिलाफ बोलेगा, उसके घर पर ठायं-ठायं होगी. इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी. हमारे आराध्य देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा. ये तो महज एक ट्रेलर था.”

पिता बोले, हम डरने वाले नहीं
इस पर दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी का बड़ा बयान सामने आया था. उन्होंने कहा कि वह और उनकी बेटी ऐसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं. हिंदू धर्म गुरुओं को लेकर की गई बयानबाजी पर उनकी बेटी अडिग है. उनकी बेटी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया.

(इनपुट : आनंद तिवारी, शंकर आंनद)

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Disha Patni News : दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी