भारत » अहमदाबाद प्लेन क्रैश: नहीं! मेरा बेटा.. बिफरे पायलट के पिता, AAIB रिपोर्ट पर खड़े किए सवाल, कहा- आर्टिकल 21… | New controversy erupts over Ahmedabad plane crash pilot father furious over investigation report makes demand citing Article 21

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: नहीं! मेरा बेटा.. बिफरे पायलट के पिता, AAIB रिपोर्ट पर खड़े किए सवाल, कहा- आर्टिकल 21… | New controversy erupts over Ahmedabad plane crash pilot father furious over investigation report makes demand citing Article 21

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Ahmedabad Plane Crash Controversy: एयर इंडिया AI171 हादसे पर पुष्कराज सभरवाल ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्‍होंने AAIB रिपोर्ट में कैप्‍टन सुमित सभरवाल की छवि बिगाड़ने के आरोप लगाए और सरकार से स्वतंत्र कमेटी की अपील की है.

AI प्लेन क्रैश: नहीं! मेरा बेटा.. बिफरे पायलट के पिता, कर डाली यह बड़ी मांग
Ahmedabad Plane Crash Controversy: अहमदाबाद में 12 जून को हुए दिल दहला देने वाले एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. अब इस हादसे की जांच को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. फ्लाइट के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के 91 वर्षीय पिता पुष्कराज सभरवाल ने केंद्र सरकार से औपचारिक और निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिससे उनके बेटे की छवि को ठेस पहुंची है.

12 जून को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट (AI171) टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी. इस भयानक हादसे में 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत कुल 260 लोगों की जान चली गई थी. हादसे के बाद शुरू हुई जांच में कुछ चौंकाने वाले दावे सामने आए, जो अब सभरवाल परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं.

लीक हुई जानकारी से बिगाड़ रही छवि
पुष्कराज सभरवाल ने नागरिक उड्डयन सचिव और एएआईबी प्रमुख को लिखे अपने पत्र में बताया कि जांच रिपोर्ट के कुछ हिस्से मीडिया में लीक हो गए. इन लीक में यह दावा किया गया कि कैप्टन सुमित मानसिक दबाव में थे और आत्महत्या की सोच रहे थे. पुष्कराज ने इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि ये अटकलें मेरे परिवार के लिए बेहद दुखदायी हैं. मेरे बेटे की इमेज को खराब किया जा रहा है. ये उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है, जो अनुच्छेद 21 में दिए गए हैं.

मानसिक स्वास्थ्य पर खारिज किए सवाल
पुष्कराज सभरवाल ने सुमित के डिप्रेशन में होने की अफवाहों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने बताया कि सुमित का तलाक 15 साल पहले हो चुका था और इसके बाद उनकी कोई मानसिक परेशानी नहीं थी. उनकी मां का निधन तीन साल पहले हुआ था, लेकिन इसके बावजूद सुमित ने 100 से ज्यादा फ्लाइट्स को बखूबी ऑपरेट किया था. पुष्कराज ने कहा कि मेरा बेटा एक प्रोफेशनल पायलट था. उसकी ड्यूटी के प्रति निष्ठा थी. ऐसे में उस पर इस तरह के इल्जाम लगाना गलत है.

पायलट सभरवाल के पिता ने की यह बड़ी मांग
पुष्कराज सभरवाल ने सरकार से मांग की है कि इस हादसे की जांच के लिए एक स्वतंत्र और पारदर्शी कमेटी बनाई जाए, जो तथ्यों को बिना किसी दबाव के सामने लाए. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की साख को दांव पर नहीं लगने दिया जाएगा. इस बीच, एएआईबी ने अभी तक इस पत्र पर कोई ऑफिशियल जवाब नहीं दिया है. यह मामला अब न सिर्फ तकनीकी जांच का हिस्सा है, बल्कि एक इमोशनल और नैतिक सवाल भी उठा रहा है. क्या कैप्टन सुमित को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराना सही है, या फिर असल वजह कुछ और थी? यह सवाल पूरे हर किसी को परेशान कर रहा है.

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

AI प्लेन क्रैश: नहीं! मेरा बेटा.. बिफरे पायलट के पिता, कर डाली यह बड़ी मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी